IMD Weather Update: UP की ठंड के आगे शिमला भी फेल! पारा 4°C तक लुढ़का, बारिश पर आया बड़ा अपडेट

IMD Issues Major Weather Alert: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में गलन बेहद बढ़ गई है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि प्रदेश के 19 प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान हिमाचल की राजधानी शिमला से भी नीचे चला गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं।

imd issues major weather alert

Uttar Pradesh Weather Update: यूपी में पहाड़ों जैसी ठंड

पिछले 24 से 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात के पारे में औसतन 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बुधवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेरठ, संभल और बरेली जैसे जिलों में बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं यूपी के 19 शहरों में पारा इससे कहीं नीचे रिकॉर्ड किया गया, जिससे यूपी के शहर हिल स्टेशन से भी अधिक ठंडे महसूस हो रहे हैं।

UP Rain Alert: यूपी में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वर्तमान में एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 जनवरी से प्रदेश में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) एक्टिव होंगे। इसके प्रभाव से 18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी और मध्य यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, इस मौसमी बदलाव से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे शीतलहर से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन कोहरा और घना होने की संभावना है।

Uttar Pradesh Dense Fog Alert: घने कोहरे ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक

घने कोहरे ने प्रदेश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मेरठ और आसपास के इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज पहुंचने वाली 50 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं।

UP School Closed: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए छुट्टियां घोषित

बढ़ती ठंड और सुबह के घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं झांसी में 14 जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+