यूपी के इस कॉलेज में छात्राओं से अवैध तरीके से मांगे जा रहे एक-एक हजार रूपए
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक मामला सामने आया है जहां कॉलेज में छात्राओं से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। पीडी महिला डिग्री में पढ़ने वाली छात्राएं एनसीसी का हिस्सा बनना चाहती हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन उनसे एनसीसी के नाम पर हजार-हजार रुपये वसूल रहा है। पीडी महिला डिग्री कॉलेज में हो रही इस लूट से छात्राएं परेशान हैं। आपको बता दें की एनसीसी अपने कैडेट से किसी भी प्रकार की फीस नहीं लेती है।

दरअसल पूरा मामला तब सामने आया जब पीडी महिला कॉलेज में एनसीसी के लिए भर्ती आयोजित की गई। इसके लिए बकायदा एक बोर्ड लगाया गया, जिसमें भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ ये भी लिखा था की एनसीसी में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या फॉर्म फीस स्कूल में नहीं देना है। लेकिन स्कूल के अंदर एक अलग ही खेल चल रहा है जहां कॉलेज प्रशासन छात्राओं से एक-एक हजार रुपये की वसूली की।

आपको बता दें कि एनसीसी में एनरोलमेंट, एडमिशन, फॉर्म फीस नहीं है। कैडेट को सिर्फ तीन साल में 43 रुपये जमा करने होते हैं, वो भी एनरोलमेंट होने के बाद में जिसमें पहली साल 34 रुपये जमा करने होते हैं। इसमें कैडेट वेलफेयर सोसाइटी, एडवेंचर स्पोर्ट्स का और रेजीमेंटल फंड के पैसे शामिल होता है। इसके बाद अगली साल कैडेट को 5 रुपये और तीसरी साल 4 रुपये जमा करने होते हैं।
भारत का एक सैनिक कैडेट कोर है, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सेना नौसेना और वायुसेना के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करता है। ये 3 साल का एक कोर्स टाइप होता है, जिसे पूरा करने पर योग्यता अनुसार सर्टिफिकेट भी मिलता है। इसे ज्वाइन करने वाला छात्र फौजी ही बन सकता है। छात्रों के लिए एनसीसी के कई सारे लाभ हैं। NCC 3 साल की होती है, पहले साले A दूसरे साल B तीसरे साल C सर्टिफिकेट मिलता है। एनसीसी में शामिल होने से छात्रों को मेडिकल, उच्च शिक्षा से लेकर आर्मी की जीडी और एनडीए की लिखित परीक्षा में भी छूट मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications