"महाकुंभ से भागा नहीं हूं मैं ", कहां हैं IIT इंजीनियर बाबा? इंस्टाग्राम पर लोकेशन बताते हुए किया बड़ा खुलासा
IIT Engineer Baba: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में आए 'आईआईटी बाबा' के नाम से देशभर में चर्चा बटोर रहे हैं। बीती रात आईआईटी बाबा के मशहूर अभय सिंह के महाकुंभ से गायब होने की खबर आई थी। दावा किया जा रहा था कि मीडिया में उनके द्वारा दिए गए बयानों के कारण उन्हें जूना अखाड़े के 16 माडी आश्रम से निकाल बाहर कर दिया है। जिसके बाद वो महाकुंभ छोड़ कर जा चुके हैं।
हालांकि अब आईआईटी इंजीनियर बाबा का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने आश्रम के संतों द्वारा लगाए गए आरोपों और महाकुंभ छोड़ कर चले जाने के आरोपों को खारिज किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पर कहां हैं।

दरअसल,आईआईटी बाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया जिसका कैप्शन "सम क्लैरिटी" दिया। उन्होंने कहा कि "मेरे बारे में झूठी अफवाह फैलाई जा रही है, मैं महाकुंभ छोड़कर कहीं नहीं गया, मैं यहीं पर हूं और यहीं पर कल्पवास करूंगा।"
कहां हैं IIT इंजीनियर बाबा?
इंस्टाग्राम पर सवाल पूछा गया क्या महाकुंभ में आप कहां हैं तो उन्होंने महाकुंभ की अपने पीछे की शांत सी लोकेशन दिखाई और बताया कि वो वर्तमान समय में कहां हैं। उन्होंने खुलासा किया कि यहां पर लोगों से दूर मैं शांत स्थान पर रहने आया हूं। ये छोटी सी जगह है किसी को इसके बारे में पता नहीं चल पाता है।
IIT इंजीनियर बाबा ने क्यों रातों-रात छोड़ा अखाड़ा?
आईआईटी इंजीनियर बाबा ने कहा "माडी आश्रम के संचालकों ने मुझे रात में चले जाने को कहा। अब उन्हें लगता है कि मैं मशहूर हो गया हूं और मैं उनके बारे में कुछ उजागर कर सकता हूं, इसलिए वे दावा कर रहे हैं कि मैं गुप्त साधना के लिए गया हूं। वे लोग बकवास कर रहे हैं।"
मैं अधिक फेमस हो गया हूं इसलिए...
आईआईटी इंजीनियर बाबा ने कहा अखाड़ों के विचार सीमित होते हैं, अखाड़े के लोगों को लग रहा था कि मैं अधिक फेमस हो गया हूं, वो लोग इंटरव्यू देना चाहते थे कि मैं उनके अखाड़े से जुड़ा हुआ हूं लेकिन मैंने उन्हें साफ कह दिया कि मैं यहां केवल कुछ सीखने आया हूं।
IIT इंजीनियर बाबा ने "गुरू" के दावों पर क्या कहा?
आईआईटी इंजीनियर बाबा ने जूना अखाड़े के प्रसिद्ध संत सोमेश्वर पुरी के दावों का भी खंडन किया जिसमें संत ने आईआईटी बाबा का आध्यात्मिक मार्गदर्शक और गुरु होने का दावा किया था। अभय सिंह उर्फ आईआईटी इंजीनियर बाबा ने कहा "किसने कहा कि वह मेरे गुरु हैं? मैंने उन्हें पहले ही बता दिया था कि हमारे बीच कोई गुरु-शिष्य संबंध नहीं है। अब जब मैं प्रसिद्ध हो गया हूं, तो उन्होंने खुद को मेरा गुरु बना लिया है।"
कौन हैं IIT इंजीनियर बाबा अभय सिंह?
- आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री और डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
- अभय सिंह की एयरोस्पेस इंजीनियर से आध्यात्मिक साधक बन चुके हैं।
- कनाडा में एक हवाई जहाज निर्माण कंपनी में काम किया।
- COVID-19 लॉकडाउन में आध्यात्मिक रुचि बढ़ी और भारत लौटने का फैसला किया।
- हरियाणा के एक जाट परिवार में जन्मे अभय सिंह उज्जैन और हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक केंद्रों की खोज की, अंततः आध्यात्मिकता को समर्पित एक खानाबदोश जीवन अपना लिया।
- महाकुंभ में अभय सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उनके माता-पिता उनकी तलाश में आश्रम पहुंचे लेकिन तब तक बाबा वहां से जा चुके थे।
- मेंटल इलनेस और मादक द्रव्यों के सेवन के आरोपों पर आईआईटीएन बाबा ने कहा "ये मनोवैज्ञानिक कौन हैं जो मेरी मानसिक स्थिति को मुझसे बेहतर जानते हैं? मुझे प्रमाण पत्र देने के लिए उन्हें मुझसे ज़्यादा जानना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications