Mahakumbh 2025: महाकुंभ से अचानक कहां गायब हो गए IIT इंजीनियर बाबा?
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आए साधु-संत लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। महाकुंभ में पहले दिन से सबसे ज्यादा जिस बाबा ने सुर्खियां बटोरी है वो आईआईटियन बाबा अभय सिंह है।
लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ बाबा बने अभय सिंह का सोशल मीडिया पर जबसे वीडियो वायरल हुआ हैं तबसे उनसे लोग मिलने पहुंच रहे थे। वहीं अब आईआईटियन बाबा महाकुंभ से अचानक गायब हो गए हैं। हर कोई उन्हें तलाश रहा है और ये जानना चाहता हैं कि आखिर रातोंरात कहां अचानक गायब हो गए हैं?

बता दें बॉम्बे आईआईटी से इंजीयरिंग की पढ़ाई की है। आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह लाखों के मंथली पैकेज वाली नौकरी छोड़ बाबा बन गए हैं। हरियाणा के मूल निवासी इस आईआईटियन बाबा ने महाकुंभ में जैसे रातों-रात खूब पॉपुलर्टी हासिल की थी वैसे ही अचानक रातोंरात वो गायब हो गए हैं।
IIT इंजीनियर बाबा के गुरू ने क्या कहा?
जूना अखाड़े के सोलह मणि आश्रम में ये आईआईटी बाबा रहा करते थे लेकिन शुक्रवार से उनका कोई अता-पता नहीं है। उनके गायब होने के बाद उनके गुरु सोमेश्वर महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा वो कहां चले गए इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।
जूना अखाड़े के बाबा ने IIT बाबा के बारे में किया ये दावा
वहीं जूना अखाड़े के एक दूसरे बाबा ने मीडिया में खुलासा किया कि महाकुंभ में अचानक मीडिया में हाईलाइट होने के बाद उनमें बहुत अभिमान आ गया था। लोग उन्हें मिलने आ रहे थे। उनसे मिलने वालों का जब ताता लग गया तब उन्हें घमंड आ गया और लगने लगा था कि वो कुछ भी कर सकते हैं।
जूना अखाड़े के बाबा ने कहा उन्हें अपने साथ एक कंट्रोलर रखने के लिए कहा गया था। उसने दावा किया कि उनके अंदर शक्ति तो थी लेकिन उसे वो संभाल नहीं पा रहे थे। अहंकार आने के कारण वो किसी को अपना गुरु मानने को तैयार ही नहीं थे।
आखिर क्या हुई बात जो अचानक गायब हो गए IIT इंजीनियर बाबा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके साथ रहने वाले साधुओं ने कहा आध्यत्मिक स्तर पर वो ज्ञानी थे और पढ़े लिखे होने के कारण उनके पास विज्ञान और अध्यात्म की जानकारी थी लेकिन वो महाकुंभ में आकर अचानक फेमस हो गए। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बोली जिसका असर जूना अखाड़े पर पड़ सकता था। जिसके कारण उन्हें जूना अखाड़े के बड़े धर्माचार्य के पास बुलाया गया था। इसी के बाद से वो अखाड़े में वापस नहीं आए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी भी नहीं है।
महाकुंभ में बिछड़े बेटे से मिलने आए थे IIT बाबा के मां-बाप लेकिन...
जूना अखाड़े के एक साधू ने बताया कि महाकुंभ में आने के बाद उनके वायरल वीडियो देकर उनके मां-बाप हरियाणा से आईआईटी बाबा से मिलने आए थे लेकिन तब तक आईआई इंजीनियर बाबा जूना अखाड़ा आश्रम से जा चुके थे। जिसके बाद वो उनके माता-पिता रोते हुए वापस चले गए।












Click it and Unblock the Notifications