Mahakumbh 2025: IIT इंजीनियर बाबा से क्यों दुखी हैं पिता? भावुक होकर खोल दिए सारे राज
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ के आध्यात्मिक समागम में दुनिया भर के लोग पहुंचे हैं। महाकुंभ में आए मुंबई के आईआईटीयन अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर बाबा बने आईआईटी इंजीनियर अभय सिंह अपनी बातों से लोगों को खूब प्रभावित कर रहे हैं लेकिन आईआईटी इंजीनियर अभय सिंह के माता-पिता बहुत दुखी हैं।
अब सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा के पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख बयान करते हुए पूरा सच बयां किया है।

बता दें सांसारिक मोह माया को त्यागकर आध्यात्मिकता के मार्ग पर आए आईआईटी इंजीनियर अभय सिंह हरियाणा के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कर्ण सिंह पेशे से वकील हैं और लंबे समय से वो अपने बेटे की तलाश कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि उनका बेटा महाकुंभ में है।
आईआईटी बाबा ने कनाडा में की जॉब
अभय के पिता कर्ण सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया अभय हमेशा से ही पढ़ाई में तेज था। शानदार रैंक के कारण आईआईटी मुंबई में मेरे बेटे को एडमीशन मिला। उन्होंने बताया कोरोना महामारी के दौरान अभय कनाडा में रहा और अपनी बहन के पास रहकर वहां नौकरी की।
पिता को कब पता चला बेटा बनना चाहता है बाबा?
पिता कर्ण सिंह ने बताया कि कनाडा से जब लौटा तब वो अभय को भिवानी के एक नैचुरल पैथी चिकित्सालय में ले गए, जहां मेडिटेटशन सेशल के दौरान डॉक्टरों से उनके बेटे ने आध्यात्मिक क्षेत्र में जाने की इच्छा जाहिर की। बेटे के सांसरिक जीवन छोड़कर बाबा बनने पर दुख जाहिर किया और दुखी होकर कहा संभवतः उसके पास एक व्यापक दृष्टिकोण है और वह देश को एक आध्यात्मिक संदेश देना चाहता है, लेकिन उसने जो फैसला लिया उसके बारे खुद बता सकता था।
IIT बाबा ने माता-पिता ने ब्लॉक कर दिए थे नंबर
कर्ण सिंह ने बताया "मेरा बेटा मुझसे कभी खुलकर बात नहीं करता था। वह मुझसे कम बात करता था। वह अपनी आध्यात्मिक रुचियों के बारे में मुझसे या अपनी मां से बात नहीं करता था। अभय को फोन पर बात करना पसंद नहीं था, वह इसके बजाय मैसेज करने के लिए कहता था। पिछले छह महीनों से उसने परिवार के सभी सदस्यों के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए हैं, जिससे उसका पता लगाना असंभव हो गया है।"
छह महीने से बेटे की तलाश कर रहे थे पिता
पिछले छह महीनों से अपने बेटे की तलाश कर रहे पिता ने सोचा उसने शायद शादी की बातचीत से बचने के लिए सभी के नंबर ब्लॉक कर दिया था।"
बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं मां-बाप
सोशल मीडिया पर जब परिवार ने अपने बेटे को महाकुंभ में देखा तो अचंभित हो गए। पिता ने कहा अगर उसे हमसे कोई शिकायत है तो उसे हमसे बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा मैं और उसकी मां उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं अपने बेटे से ये ही कहूंगा कि वो घर लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications