क्या शाइस्ता परवीन को बचाएगी इस्लामी परंपरा इद्दत? गिरफ्तारी पर भी लग सकती है रोक
Shaista Parveen: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अब उत्तर प्रदेश पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Iddat Shaista Parveen: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद पुलिस को चार और आरोपियों की तलाश है। इन आरोपियों में सबसे मोस्ट वांटेड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन है जिसपर अब 50 हजार रुपये का इनाम है। शाइस्ता परवीन लगातार जगह बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रही है। लेकिन इन सब के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या शाइस्ता को पकड़ने के बाद उसकी गिरफ्तारी ली जाएगी? क्या इस्लामी परंपरा इद्दत (Iddat) गिरफ्तारी से राहत दे देगी? आइए जानते हैं क्या है इद्दत परंपरा और कैसे यह शाइस्ता परवीन के लिए राहत ला सकती है?
क्या है इस्लाम की इद्दत परंपरा (What is Iddat)
इस्लामिक परंपरा के मुताबिक, किसी भी महिला के पति की मृत्यु के बाद 4 महीने और कुछ दिन तक वह विधवा महिला एकांतवास में रहती है। वह इस दौरान केवल महिलाएं या तो बेटे-भाई से ही मिल सकती हैं। इस दौरान दूसरे मर्द को मिलने की इजाजत नहीं होती है। विधवा महिलाएं ऐसे कमरे में रहती हैं, जहां सूर्य का प्रकाश तक न पड़ता हो। इस दौरान न तो महिला फोन का इस्तेमाल कर सकती है और न ही किसी गैर पुरुष से बातचीत कर सकती है। इसे शौहर के इंतकाल के बाद काफी अहम माना जाता है।
क्या इद्दत परंपरा गिरफ्तारी में बनेगी अड़चन (Iddat In Islam)
अब सवाल उठ रहा है कि क्या इद्दत (Iddat) परंपरा गिरफ्तारी में अड़चन बनेगी। तो बता दें कि इस्लामी परंपरा इद्दत(Iddat) के मुताबिक अड़चन आ सकती है और कोर्ट चार से पांच महीने की राहत दे सकती है। हालांकि, अभी इसपर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब पुलिस और कोर्ट किस कानून से काम करेगी यह आगे देखने वाली बात होगी।
कौन है शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen kaun hai)
शाइस्ता परवीन यूपी पुलिस के सिपाही के घर में पैदा हुई थी। शाइस्ता परवीन के पिता का नाम फारूख है। शाइस्ता परवीन का परिवार प्रयागराज के दामुपुर (Damupur) गांव में रहा करता था। बचपन में पिता के साथ वह सरकारी पुलिस क्वॉर्टर (Police Quarter) में रही थी। शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का बचपन प्रतापगढ़ में बीता था। शाइस्ता परवीन के परिवार में 4 बहनें और 2 भाई हैं। सभी भाई बहनों में शाइस्ता सबसे बड़ी है।
शाइस्ता के खिलाफ हत्या समेत चार मामले दर्ज
उमेश पाल की हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार चल रही है। शाइस्ता के खिलाफ 2009 से प्रयागराज में चार मामले दर्ज हैं। इसमें एक हत्या और तीन धोखाधड़ी के मामले हैं।
उमेश पाल हत्याकांड का सूत्रधार भी शाइस्ता परवीन को ही माना जा रहा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) उस मामले में शामिल मानी जा रही है, जिसमें इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो पुलिस गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने कथित तौर पर अपने बेटे असद और शूटर गुलाम को उमेश पाल की हत्या के बाद प्रयागराज से भाग जाने के लिए कहा था। इसके अलावा शाइस्ता परवीन पर अतीक को जेल में फोन पहुंचाने का भी आरोप लग चुका है। जेल में फोन पहुंचने के बाद ही अतीक ने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications