'भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे', IAS रिंकू सिंह राही कौन? जिनके विवादित बोल से मचा बवाल

IAS Rinku Singh Rahi Bhagat Singh Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब देशभर में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया जा रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश के जालौन में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही की कथित टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। उरई के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राही ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों और व्यक्तित्व को लेकर ऐसी बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अधिकारी भगत सिंह को आज के समय के हिसाब से 'सबसे बड़ा बेवकूफ' बताते और उन्हें कभी 'अच्छा बच्चा' नहीं होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक चर्चा तेज हो गई है।

IAS Rinku Singh Rahi

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में क्या हुआ?

उरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने संबोधन में भगत सिंह के जीवन और विचारों का जिक्र किया। इसी दौरान उनके द्वारा की गई कथित टिप्पणी का वीडियो सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान इस बयान की ओर गया और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

ये भी पढ़ें: क्या BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने अपने घर पर गलत तिरंगा फहराया? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानें

भगत सिंह को लेकर क्या कहा?

वायरल वीडियो के अंश में रिंकू सिंह राही भगत सिंह को लेकर टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आज के समय के हिसाब से भगत सिंह 'सबसे बड़े बेवकूफ' थे। उन्होंने यह भी कहा कि भगत सिंह कभी 'अच्छे बच्चे' नहीं थे। हालांकि, वायरल वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा सामने आया है और उनके पूरे संबोधन का संदर्भ स्पष्ट नहीं है। इसी वजह से बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

बयान के बाद क्यों मचा हड़कंप?

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के सरकारी कार्यक्रम में देश के प्रमुख क्रांतिकारी और शहीद भगत सिंह को लेकर की गई कथित टिप्पणी के सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे लोकप्रिय क्रांतिकारियों में गिने जाते हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मंच से उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे भगत सिंह के अपमान से जोड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग अधिकारी के बयान पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे वीडियो और उसके संदर्भ को सामने रखने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वायरल क्लिप के आधार पर ही बयान को लेकर चर्चा हो रही है। पूरे संबोधन का संदर्भ सामने आने के बाद ही टिप्पणी की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढे़ं: 500 की रिश्वत पर ज्ञान देने वाले राहुल बंसल ने खुद घूंस में लिए 1 करोड़? IPS साहब का वीडियो हुआ वायरल

भगत सिंह का बलिदान देश के इतिहास का हिस्सा

भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रखर क्रांतिकारियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। 23 साल की उम्र में उन्हें फांसी दी गई थी। उनका नाम आज भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन और शहादत की मिसाल के तौर पर लिया जाता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके व्यक्तित्व और विचारों को लेकर आईएएस अधिकारी की कथित टिप्पणी ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+