क्या BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने अपने घर पर गलत तिरंगा फहराया? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानें

Fact Check Nitin Nabin News Hindi: 15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस बीच, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि नबीन ने अपने घर की छत पर गलत तिरंगा फहराया है।

हालांकि, फैक्ट चेक की टीम की जांच में फोटो गलत साबित हुई है। बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट ने सही फोटो शेयर करके इस बात की पुष्टि की है कि वायरल फोटो गलत है। आइए विस्तार से जानते हैं....

fact-check-bjp-president-nitin-nabin

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में नितिन नबीन की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने आवास की छत पर तिरंगा फहराया, लेकिन झंडे को कथित तौर पर उल्टा व गलत है। गलत तिरंगे में हरा रंग ऊपर, केसरिया रंग नीचे दिखाया गया है। इस दावे के साथ तस्वीर को शेयर कर उनके खिलाफ सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि, सही तिरंगे में केसरिया ऊपर और हरा रंग नीचे होता है।

पड़ताल में क्या सामने आया?

उधर, भाजपा अरुणाचल प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में कहा गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया और उसके साथ सेल्फी ली। इसमें तिरंगे का सही रंग यानी केसरिया ऊपर और हरा रंग नीचे दिखाया गया। इसी पोस्ट में लोगों से भी अभियान में शामिल होने और अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई थी।

क्या तिरंगा सच में उल्टा था?

गृह मंत्रालय के Flag Code of India के अनुसार तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र होता है।

  • केसरिया: देश की शक्ति और साहस का प्रतीक।
  • सफेद: शांति और सत्य का प्रतीक।
  • हरा: भूमि की उर्वरता, विकास और शुभता का प्रतीक।
  • अशोक चक्र: धर्म के चक्र और निरंतर गति का प्रतीक।

'हर घर तिरंगा' अभियान क्या है?

'हर घर तिरंगा' अभियान का मकसद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय गौरव की भावना व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है। 2026 में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। भाजपा सहित विभिन्न संगठनों और नेताओं ने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है। नितिन नबीन ने भी इसी अभियान के तहत अपने आवास से पहल की।

Fact Check

दावा

नितिन नबीन ने अपने घर में गलत तिरंगा फहराया।

नतीजा

दावे गलत हैं। फोटो फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+