'मुझे नहीं चाहिए IIT बाबा का टैग', धर्म का दिखावा करने वालों से नाराज हुए अभय सिंह, फफक-फफककर रोए
IIT Baba Mahakumbh Abhay Singh: 'आईआईटी बाबा का टैग पसंद नहीं, मुझे यह पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए।' यह बात कही है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj Maha Kumbh 2025) में आईआईटी बाबा के ना से मशहूर हुए अभय सिंह ने। दरअसल, अभय सिंह का हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने काफी बातें कही हैं।
अभय सिंह ने दिए अपने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह फिर अपनी वाली स्थिति में जाना चाहते हैं। इस दौरान अभय सिंह उन लोगों पर नाराज हुए जो केवल धर्म का दिखावा करते हैं। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, अभय सिंह ने कहा कि अब आईआईटी बाबा की कहानी बंद होनी चाहिए।

छोड़ आया आईआईटी की माया
अभय सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि जिस माया को मैं छोड़ आया हूं, लोगों ने वही आईआईटी मेरे नाम के साथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी तो छोड़ो..बाबा भी लगा दिया उसके साथ। लोग पूछते रहते हैं कि आईआईटी में तुमने क्या किया है? अभय सिंह ने कहा कि मैं कभी लोगों को यह नहीं बताता था।
बहन करती थी अक्सर जिक्र
अभय सिंह ने कहा कि उनकी बहन अक्सर इसका जिक्र करती थीं, लेकिन उन्होंने इसका दिखावा कभी नहीं किया। उनका मानना है कि जिन गुणों ने उन्हें आईआईटी तक पहुंचाया, वही वास्तव में मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर वह गुण है, जिसने मुझे आईआईटी तक पहुंचाया।' उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लेबल के बजाय उन गुणों पर ध्यान दें।
सड़क पर बैठकर अब नहीं कर सकता बात
अभय सिंह ने बताया कि मशहूर (फेमस) होने से पहले भी मैं प्रयागराज में था। तब अपने साथियों के साथ कहीं भी सड़क किनारे बैठ जाते थे। किसी भी चाय की दुकानों पर बैठकर चाय पी सकते थे। उस वक्त मेरे ऊपर कोई ध्यान नहीं देता था और मैं आराम से अपना काम करता था। लेकिन, फेमस होने के बाद मेरे सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।
पहले की तरह लोग नहीं करते बाद, देते है गालियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभय सिंह ने कहा कि अब लोग मुझ से पहले की तरह बात नहीं करते। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मुझे गालियां भी देते है। मुझे गालियों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब सवाल मेरे मकसद को लेकर उठाया जाता है तो तकलीफ होती है। उन्होंने कहा मैं तो केवल अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।
परिवार का जिक्र करते हुए फफक पड़े अभय सिंह
परिवार का ज़िक्र आते ही अभय सिंह की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने अपनी बहन की गर्भावस्था की परेशानियों और अपने पिता द्वारा उनकी मां के साथ किए गए व्यवहार के बारे में बात की। अभय सिंह ने जोर देकर कहा कि वह हमेशा से ही भावुक रहे हैं, यहां तक कि इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर फेमस होने से पहले भी।
ये भी पढ़ें: 'पागल है IIT वाले बाबा', अभय सिंह को लेकर अब ये क्या बोल गए Swami Anand Swaroop, वायरल हो रहा है वीडियो












Click it and Unblock the Notifications