VIDEO: SC के आदेश को ठेंगा दिखाकर स्पीड पोस्ट से बीवी को भेजा तीन तलाक

शादी के बाद से ही मुमताज के पति और ससुराल वालों ने मुमताज से 1 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। जब मुमताज के परिजनों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं की जा सकी तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।

अमरोहा। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद तीन तलाक के मामले नहीं रुक रहे हैं। ताजा मामला यूपी के अमरोहा का है जहां की रहने वाली पीड़ित को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी ना करने के चलते स्पीड पोस्ट से तीन तलाक लिख दिया। देश की सबसे बड़ी अदालत के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए शख्स ने खत भेज दिया है। मामला अमरोहा कोतवाली इलाके के मोहल्ला कुरेशी का है जहां के रहने वाले रिक्शा चालक मोहम्मद छोटे ने अपनी बेटी मुमताज की शादी नजीबाबाद निवासी अकरम के साथ 2014 में की थी। शादी के बाद से ही मुमताज के पति और ससुराल वालों ने मुमताज से 1 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। जब मुमताज के परिजनों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं की जा सकी तो ससुराल वालों ने मुमताज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Husband speed Post triple Talak to his Wife in Amroha

लगभग 2 महीने तक जुल्म ढ़ाने के बाद मुमताज के पति अकरम और ससुराल वालों ने मिलकर मुमताज को घर से बाहर निकाल दिया। जुल्मों सितम की मारी मुमताज अपने मायके आ गई और उसके परिजनों ने मुमताज का घर बचाने के लिए समझौते का काफी प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उसके बाद मुमताज ने अपने दहेज लोभी पति अकरम और ससुराल वालों के खिलाफ अमरोहा न्यायालय में मुकदमा दायर किया और इंसाफ की गुहार लगाई।

मुमताज के द्वारा अदालत में दहेज का दावा डालने के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने मुमताज के घर आकर उसके पिता और उसके साथ जमकर मारपीट की और अदालत से दावा वापस लेने का दबाव बनाया। जब मुमताज ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसके दहेज लोभी पति अकरम ने मुमताज को स्पीड पोस्ट से खत भेजकर तलाक दे दिया और देश की सबसे बड़ी अदालत द्वारा तीन तलाक पर रोक लगाने के बाबजूद तीन तलाक देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। दहेज लोभी पति और तीन तलाक का दंश झेल रही पीड़ित मुमताज अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है और उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+