अमरोहा: स्पीड पोस्ट से कहा तलाक, बीवी को दोस्तों के हवाले कर प्रेमिका से की दूसरी शादी
और तो और अपने दोस्तों के सामने ही आरिफ ने शबाना के साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोस्तों से भी उसे जबर्दस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला। दोस्तों के साथ लड़कियां लाना और अय्याशी करना उसका रोज का काम है।
अमरोहा। राज्य में तीन तलाक की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन तलाक का दंश झेल रही महिलाओं में एक नाम और जुड़ गया है। शबाना के शौहर ने प्रेमिका की खातिर पहले पत्नी से मारपीट की फिर उसे घर से निकाल दिया और इसके बाद स्पीड पोस्ट के जरिए तलाक कहा।

मामला अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के मंजूरपुर गांव का है। जहां प्रेमिका के साथ शादी रचाने के लिए शौहर ने बीवी को तलाक कह दिया। बता दें की शबाना का 8 साल पहले आरिफ अली से निकाह हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद आरिफ दिल्ली आ गया। बीवी शबाना का कहना है की दिल्ली में आरिफ दिन रात शराब पीता और मारपीट करता था। यहां तक कि दोस्तों के साथ लड़कियां लाना और अय्याशी करना उसका रोज का काम है। और तो और अपने दोस्तों के सामने ही आरिफ ने शबाना के साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोस्तों से भी उसे जबर्दस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला।
शबाना ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद आरिफ ने पत्नी को स्पीड पोस्ट से तीन तलाक लिखकर भेज दिया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। आरिफ को दूसरी पत्नी से पांच महीने की बेटी भी है। शबाना को 10 दिन पहले मिले स्पीड पोस्ट पर अब उसने न्याय की खातिर इसकी शिकायत पीएम मोदी और सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर की है।












Click it and Unblock the Notifications