पति कमाने गया मुंबई तो गांव के ही एक युवक से अफेयर कर बैठी तन्‍हा पत्‍नी, हुआ ये अंजाम

मिर्जापुर। मुंबई में रहने वाले पति को जब पता चला कि गांव का युवक उसके पत्‍नी से प्रेम करने लगा है तो पति ने गांव आते ही पत्‍नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्‍नी के सामने ही प्रेमी की हत्या कर दी। मामला मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र का है। अदलहाट पुलिस ने नरायनपुर क्षेत्र के बैकुंठपुर नहर के पास हत्या कर फेंके गए शव मामले में चार आरोपियों को बुधवार की भोर में अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा एएसपी अजय कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी, गमछा, खुन लगा ईट, दो मोबाइल, सिम कार्ड आदि बरामद कर लिया है।

28 मई को मिला था शव

28 मई को मिला था शव

28 मई को को नरायनपुर क्षेत्र में बैकुण्ठपुर नहर के पास हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। अज्ञात शव की शिनाख्त अतुल कुमार पुत्र बेचूराम निवासी जलालपुर माफी कोतवाली चुनार के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार

पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार

थाना प्रभारी अदलहाट बृजेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली के सभी आरोपित भागने की फिराक में अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर खड़े है। पुलिस ने घेरेबंदी कर चोरो आरोपित राम नगीना उर्फ बबलू निवासी जलालपुर माफी, उसकी पत्नी कौशल्या, श्यामसुंदर निवासी निजामुद्दीन अदलहाट व सोनू उर्फ अच्छेलाल निवासी चंदासी थाना मुगलसराय चंदौली को गिरफ्तार कर लिया।

पति ने बताया हत्या करने का कारण

पति ने बताया हत्या करने का कारण

पूछताछ में रामनगीना ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है। मृतक अतुल उसकी पत्नी से प्रेम करता था। जानकारी होने पर अपने गांव आया और अतुल व पत्नी को बार-बार समझाया। अतुल समझाने के बाद भी नहीं माना, पत्नी को परेशान करता रहा। तब परेशान होकर अतुल को अपने ससुराल हाजीपट्टी बुलाया। उसके बाद उसे शराब पिलाकर अपने रिश्तेदार श्यामसुंदर, सोनू और पत्नी कोशिल्या के साथ मिलकर गला दबाकर डंडे से सिर पर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर के पास खेत में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+