इलाज के बहाने ले जाकर पति ने पत्नी को मार दी गोली, VIDEO

दवाई दिलाने के बहाने पत्नी को पति ससुराल से ले गया और फिर वापस नहीं लौटा। सुबह पत्नी के घरवालों को सूचना मिली कि उसकी लाश खेत में पड़ी है।

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना शमसाबाद इलाके के कस्बे स्थित गाँव बांस दौलत राम में एक पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। पति अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के बहाने घर से ले गया था। इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

इलाज के बहाने ले जाकर पति ने पत्नी को मार दी गोली, VIDEO

दरअसल हत्यारोपी जयपाल की शादी अन्नू से करीब दो साल पहले हुई थी। दोनों की एक बेटी है। अन्नू का पति जयपाल ड्राइवर है। परिजनों ने बताया कि जयपाल रात को करीब 8 बजे अन्नू को दवाई दिलवाने के लिए ससुराल से ले गया था। पास के खेत में ले जाकर अन्नू को गोली मार दी और फरार हो गया। जब अन्नू को घर वापस पति छोड़ने नहीं आया तो परिजनों ने सोचा शायद अन्नू को जयपाल अपने घर ले गया होगा।

इलाज के बहाने ले जाकर पति ने पत्नी को मार दी गोली, VIDEO

लेकिन अन्नू के परिजनों को तो सुबह सूचना कुछ और ही मिली, जिसको सुनकर उनके होश उड़ गए। किसी ने सूचना दी कि आपकी बेटी का शव गाँव के बाहर खेत में पड़ा है, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

फिलहाल इस घटना के बाद अन्नू के घर कोहराम मचा हुआ है। इस घटना की सूचना पर एसपी पूर्वी व सीओ फतेहाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फरार पति जयपाल को हिरासत में लेने के लिए दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+