8 साल के बेटे के सामने पिता ने मां को ईंट से पीट पीट कर मार डाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज एक पति ने अपनी पत्नी को ईट से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मन्सूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में आज एक पति ने अपनी पत्नी को ईट से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मन्सूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है की हत्यारे पति समर को अपनी पत्नी मृतका इरम पर शक था की उसका किसी गैर मर्द के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा है।

मामला मुजफ्फरनगर के मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मन्सूरपुर का है जहां पर समर और उसकी पत्नी इरम में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिसको लेकर समर ने पहले तो मृतका के साथ मारपीट की और फिर ईंट से पीट पीट कर इरम की निर्मम हत्या कर दी ।जब हत्यारा पति समर हत्या की घटना को अंजाम दे रहा तो उस समय उसका आठ वर्षीय बेटा अपने पिता के गुनाह का चश्मदीद बन अपनी आंखों से देख रहा था ।सूचना मिलने पर मन्सूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।बताया जा रहा है की हत्यारे पति समर को अपनी पत्नी मृतका इरम पर शक था की उसका किसी गैर मर्द के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा है। सीओ खतौली राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मन्सूरपुर गांव में एक महिला इरम है जो मृतका है उसके परिजनों का कहना है उसके पति ने उसको मारा है पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तहरीर ले ली गई है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है नियमानुसार कार्यवाही की जाएग।












Click it and Unblock the Notifications