पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, फिर खुद पर तेल डाल लगा ली आग

बलिया। यूपी के बलिया में एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी ही कोचिंग जा रही पत्नी को रास्ते में रोक कर धारदार चाकू से हमला कर दिया और आरी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। फिर पति ने ससुराल पहुंचकर घर के अंदर खुद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र की है। वहीं युवक को झुलसता देख युवक की सास बचाने गई और वह भी आग के चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। घर में मौजूद बाकि परिजनों ने आनन-फानन में दामाद और सास को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

husband kills her wife than jumps into fire

पूरा मामला बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर गांव का है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली की मानें तो विवाहिता लड़की अपने मायके में रहती थी और कोचिंग पढ़ने प्रतिदिन की तरह आज भी जा रही थी की पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या करना बताया जा रहा है बताया लड़की पुलिस में भर्ती होना चाहती थी जिसको लेकर वह रोज कोचिंग पढ़ने जाती थी वही रास्ते में पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया और खुद भी अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि 03 वर्ष पूर्व लड़की की शादी हुई थी और पति पत्नी के बीच हमेशा मारपीट होती थी जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी उसके बाद से लड़की डेढ़ माह से अपने मायके में रहकर पढ़ाई कर रही थी और पुलिस में भर्ती होना चाहती थी।

ये भी पढ़ें- यूपी में किसान अब कर सकेंगे भांग की खेती, कैबिनेट मीटिंग में इन 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+