यूपी: फोन पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचकर पति ने हंसिया से गला रेत की पत्नी की हत्या

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां घर से दूर लुधियाना में रह रहे पति की मोबाइल पर पत्नी से कहा सुनी हो गई। नतीजा ये हुआ कि लुधियाना से घर लौटा पति दरिंदगी पर उतर आया। सोमवार को घर पहुंचते ही पति ने पत्नी के गले पर पहले चाकू से वार किया, उसके बाद हंसिया से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, अब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूपी: फोन पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचकर पति ने हंसिया से गला रेत की पत्नी की हत्या

हलियापुर थाना क्षेत्र का मामला

हलियापुर थाना क्षेत्र के कांपा गांव निवासी गोपाल सिंह की शादी 2009 में रूपा सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से दोनों राजी खुशी रहते थे। दोनों को कोई औलाद नहीं है। 2 दिन पूर्व गोपाल की रूपा से फोन पर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल पर ही दोनों ने खूब झगड़ा किया। सोमवार की सुबह पति गोपाल सिंह लुधियाना से चलकर अपने गांव पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक घर पहुंचते ही उसने पत्नी के गले में हंसिया उतार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

यूपी: फोन पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचकर पति ने हंसिया से गला रेत की पत्नी की हत्या

पुलिस ने बताई ये वजह

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय दलबीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता था। आरोपी पति की मां कुंवारा देवी गांव के प्राथमिक स्कूल में सुबह साफ-सफाई के लिए विद्यालय गई थी। इसी दौरान पति आया और और पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने हंसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी: फोन पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचकर पति ने हंसिया से गला रेत की पत्नी की हत्या

आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

बता दें कि गोपाल सिंह बीते कई साल से लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी का पैतृक गांव कुड़वार थाना क्षेत्र का तीर गांव है। मृतक रूपा सिंह का मायका कुड़वार थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और खून से सनी हसिया व चाकू को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। घटना की सूचना पाते ही मृतक के पिता केशव प्रसाद सिंह ने हलियापुर थाने में दामाद गोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+