Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शराब के लिए बीवी ने नहीं दिए पैसे, पति ने किया शर्मसार करनेवाला काम

मथुरा में शराब पीने के लिए पति ने पैसे मांगे। जब पत्नी ने नहीं दिए तो पति ने शर्मनाक कदम उठाया। पीड़िता न्याय पाने के लिए भटक रही है।

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना कोतवाली इलाके के कैलाश नगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी के बाल इसलिए काट दिए क्योंकि वह उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दे रही थी।

बीवी ने नहीं दिए पैसे तो देखिए पति ने क्या हाल कर दिया,VIDEO

पति ने लाचार पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता 7 दिनों से दर-दर की ठोकर खा रही है। दरअसल बंगाल निवासी ब्रजेश्वरी की शादी चित्रकूट बाँदा के रहने वाले संतोष से 15 साल पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था और 7 दिन पहले उसके पति ने उसका बाल काट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत लेकर पीड़िता महिला थाने गयी तो उसे फटकार कर घर से बाहर निकाल दिया।

बीवी ने नहीं दिए पैसे तो देखिए पति ने क्या हाल कर दिया,VIDEO

नहीं हुआ मुकदमा दर्ज, कोई बोलने को नहीं तैयार
एक तरफ योगी सरकार महिलाओं की रक्षा और सम्मान की बात करती है। दूसरी ओर उनकी पुलिस महिलाओं को मदद करने के बजाय फटकार कर भगा देती है। इस लाचार की मदद करने के लिए किसी के भी हाथ आगे नहीं बढ़ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इस महिला को न्याय मिल पायेगा या नहीं? न तो पुलिस ने इसका मामला दर्ज किया है और न ही पुलिस इस मामले पर बोलने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+