पति ने की फांसी पर लटकाने की कोशिश, असफल होने पर बीवी की काटी नाक
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां विवाद के चलते पति ने पत्नी का नाक काट दिया। पीड़िता ने पति और जेठ-जेठानी पर मारपीट करने, फांसी पर लटकाने की कोशिश करने और नाक काटने का आरोप लगाया है। ए.एस.पी. शामली ने पीड़िता की गुहार सुनकर मेडिकल के लिए भेज झिंझाना थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये।

पहले फांसी पर लटकाने की कोशिश की
उत्तर प्रदेश के शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां विवाद के चलते पति ने पत्नी का नाक काट दिया। पीड़िता ने पति और जेठ-जेठानी पर मारपीट करने, फांसी पर लटकाने की कोशिश करने और नाक काटने का आरोप लगाया है। एएसपी शामली ने पीड़िता की गुहार सुनकर मेडिकल के लिए भेज झिंझाना थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

थाने में नहीं सुनी गई तो एएसपी से गुहार
पीड़िता ने स्थानीय थाने जाकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थाने द्वारा कोई कारर्वाई ना होने पर पीड़िता ने एसपी ऑफिस जाकर स्थानीय थाने पर कोई कार्यवाही ना होने को लेकर ए.एस.पी से अपनी गुहार लगाई। ए.एस.पी. शामली ने पीड़िता की बात सुनकर उसे मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर भेज दिया है तथा महिला की तहरीर के आधार पर झिंणना थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है।

एएसपी ने इस बारे में बताया
पीड़िता ने बताया कि जेठ -जेठानी व पति ने मेरे गले में दुप्पटा डाल कर मुझे फांसी देकर मारने की कोशिश की, मेरे हाथ-पैर छटपटाने की आवाज सुनकर मेरे बहन-भाई बाहर आ गये। उन्होंने मुझे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन पति ने मेरी नाक काट ली। उसके बाद मैंने रात को ही करीब 12 बजे थाने में शिकायत की थी। 5 तारीख से लगातार चौकी व थाने के चक्कर काट रही हूं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एएसपी शामली शलोक कुमार ने बताया कि थाना झिंझाना क्षेत्र की एक महिला आई थी। उसने बताया कि उनके पति, जेठ व जेठानी ने उसके साथ मारपीट की है और उसके पति ने उसका नाक काट दिया है। चोट एकदम जाहिर है। महिला को मैडिकल के लिए भेज दिया है और थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications