शाहजहांपुर: झगड़ा हुआ तो पति ने दांतों से पत्नी की नाक को काट डाला

शराबी पति के साथ पत्नी का विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान पति आपे से बाहर हो गया और पत्नी की नाक को चबा लिया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शराबी पति की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में पति ने पत्नी की पहले पिटाई की। उसके बाद पत्नी ने विरोध किया तो हैवान पति ने दातों से ही पत्नी की नाक काट ली। नाक कटने के बाद पत्नी लहुलुहान हो गई। खून निकलता देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Read Also: भैया की साली के साथ पति बना रहा था जिस्‍मानी संबंध, पत्‍नी ने किया विरोध तो...

शाहजहांपुर: झगड़ा हुआ तो पति ने दांतों से पत्नी की नाक को काट डाला

घटना खुटार थाना क्षेत्र के कुंभिया माफी गांव की है यहां का रहने वाला जगदीश मेहनत मजदूरी करता है और उसे शराब की लत है। आए दिन जगदीश शराब पीकर घर मे आता और पत्नी जमुना देवी के साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात जगदीश शराब के नशे में घर पहुंचा।

रात में ही पत्नी से फिर लड़ने लगा। उसके बाद शराबी, पति पत्नी की पिटाई करने लगा। पत्नी ने पिटाई का विरोध किया तो आरोपी पति ने पत्नी की नाक को दातों से काट खाया। नाक कटते ही पतनी लहुलुहान हो गई। जिसके बाद पति मौके से फरार हो गया। रात होने के कारण पत्नी रविवार को अपने मायके पहुंची और परिवार के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Read Also: बेंगलुरु छेड़छाड़ केस में हुआ चौंकानेवाला खुलासा, महिला ने की थी वारदात की साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+