यूपी: शराब पीने से मना किया तो पति बना हैवान, काट दी पत्नी की नाक

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घायल महिला को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

husband cut a knife with the wife nose

घटना थाना रौजा के पट्टी बहादुरपुर गांव की है। यहां राजेश अपनी पत्नी संगीता (35) और चार बच्चों के साथ रहता है। संगीता की शादी 15 साल पहले हुई थी। राजेश शराब पीने का आदी है। बता दें कि राजेश शराब के नशे में संगीता के साथ मार-पिटाई करता था। संगीता ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और शराब पीने के लिए जमीन बेचने की जिद कर रहा था। जिसका विरोध संगीता ने किया था।

मंगलवार को शराब के नशे में राजेश ने चाकू से संगीता की नाक काट दी। खून निकलता देख उसका पति मौके से फरार हो गया। आसपास के रहने वाले लोगों ने संगीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टर वीके गंगवार का कहना है कि घायल हालत में महिला को अस्पताल लाया गया है। महिला की नाक कटी हुई थी। काफी खून भी बहे रहा था। घायल महिला को भर्ती कर लिया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, सीओ सिटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पति पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसमे महिला के चोट आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+