डिजिटल वार में कैसे दूसरे दलों से आगे निकली BJP, जानिए क्यों चला रही है "फर्क साफ है" अभियान

लखनऊ, 25 नवंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी अभियान को और तेज कर दिया है। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई को मुख्यमंत्री योगी के इमेज की चिंता इस कदर सताने लगी है कि अब उसने उनकी इमेज को चमकाने की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक चुनाव में जाने से पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी की तरफ से एक कैपेंन चलाया जा रहा है जिसको "फर्क साफ है" का नाम दिया गया है। दावा है कि इसके माध्यम से पुरानी सरकारों की नाकामियों और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर शुरू होने वाला यह अभियान दस दिनों तक चलेगा। इसको लेकर ट्वीटर स्पेस और फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

bjp

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वन इंडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम के दो हिस्से हैं। एक कार्यक्रम रात दस बजे से 12 बजे तक ट्वीटर पर चलाया जा रहा है जिसमें ज्वलंत मुद्दों पर बहस और योगी सरकार और पछली सरकारों के कामकाज का तुलनात्मक अध्ययन खुद जनता कर रही है और अपनी फीडबैक भी दे रही है। दूसरा कार्यक्रम फेसबुक लाइव का हो रहा है जो लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को बताने की कोशिश

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि कैंपेन में इस बात को भी शामिल किया जाएगा कि योगी सरकार किस तरह कोरोना महामारी के दौरान लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाए। सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले अभियान में यह भी बताया जाएगा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव और मायावती शासनकाल के दौरान किस तरह से माफियाओं अपराधियों की तूती बोलती थी, किस तरह से सपा के शासनकाल में कुछ वीआइपी जिलों को ही बिजली मिलती थी और पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। बीजेपी के नेता ने कहा कि पार्टी चुनाव की तारीखों का एलान होने का इंतजार नहीं कर सकती है। जल्द ही इस अभियान को इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। इसमें यह भी बताने का प्रयास किया जाएगा कि किस तरह डबल इंजन की सरकार होने का लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है।

ट्वीटर

क्या है बीजेपी का ट्वीटर स्पेस कैपेंन

बीजेपी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से हर रोज ट्वीटर स्पेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राकेश त्रिपाठी कहते हैं कि, '' देखिए इस कार्यक्रम की शुरूआत रात दस बजे से होती है जो 12 बजे तक चलती है। इस कार्यक्रम में लाइव बहस होती है। इसमें आम लोग भी आसानी से जुड़ सकते हैं। इसमें संगठन के पदाधिकारी जुड़ते हैं और आम लोगों के साथ ही पत्रकार भी जुड़ते हैं। इसमें तमाम तरह के सवाल आते हैं जिनका जवाब बीजेपी के पदाधिकारियों की तरफ से दिया जाता है। हालांकि अभी यह कार्यक्रम केवल दस दिनों के लिए चलाया गया है। आने वाले दिनों में इसकी समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसमें हम यह बताने की कोशिश करते हैं कि पिछली सरकारों में और योगी सरकार के काम काज में क्या फर्क है। इसीलिए इसको फर्क साफ है का नाम दिया गया है।

बीजेपी सोशल मीडिया पर चला रही फेसबुक लाइव कैंपेन

राकेश बताते हैं कि ट्वीटर की तरह ही बीजेपी के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर फेसबुक लाइव का कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इसके पीछे भी मंशा वही है कि बीजेपी फेसबुक पेज पर जितने फालोअर हैं उनको सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाए और यह भी बताया जाए कि पिछली सरकारों और योगी सरकार के कामकाज में क्या अंतर है। इसके लिए बीजेपी की तरफ से रोज एक मुद्दे का चयन किया जाता है, जिसपर एक कैबिनेट मंत्री को लाइव कराया जाता है। अब तक इस कार्यक्रम में कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत का विकास, कृषि उत्पादन, इनफ्रास्टक्चर के उपर फेसबुक लाइव का कार्यक्रम हो चुका है। इसमें अब तक मंत्री बृजेश पाठक, नीलकंठ तिवारी, सूर्य प्रताप शाही और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का लाइव कार्यक्रम हो चुका है जिसको काफी समर्थन भी मिला है।

सोशल कैंपेन में राम मंदिर का भी होगा जिक्र

भाजपा के सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान अयोध्या में काश वो ऊपर चलाई गई गोलियों का जिक्र भी रिमाइंडर कैंपेन में आ जाएगा और लोगों को याद दिलाएं की कोशिश की जाएगी की यह वही समाजवादी पार्टी है जिसने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। सरकार पर विपक्ष हमेशा आरोप लगाता रहा है up में जो भी अपराधियों की एनकाउंटर हो रहा है वह पूरी तरह से फेक है। इस मामले को भी दमदारी के साथ काउंटर किया जाएगा और यह बताया जाएगा कि योगी सरकार में किस तरह अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कारवाई हुई है और कितने करोड़ की संपत्ति जब्त की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+