पहले प्रयास में IPS कैसे बनें? नवनीत सिकेरा ने दी UPSC पास करवाने की गारंटी, बस करना होगा यह काम?

IPS Navneet Sikera UPSC Tips: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा एक एग्‍जाम ही नहीं बल्कि मैराथन है, जिसमें हर साल लाखों अभ्‍यर्थी दौड़ते हैं। कामयाब सिर्फ एक हजार ही हो पाते हैं। उनमें से भी आईपीएस बनने वालों की संख्‍या 100-200 ही होती है। ऐसे भाग्‍यशाली अभ्‍यर्थियों में यूपी पुलिस के आईपीएस नवनीत सिकेरा भी हैं, जिन्‍होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी फोड़ डाला था। अब नवनीत सिकेरा ने वो ट्रिक बताई है, जिसके जरिए अन्‍य अभ्‍यर्थी भी पहली बार में ही यूपीएससी पास कर सकता है।

यूट्यूब चैनल 'यूपी तक' को हाल दिए इंटरव्‍यू में नवनीत सिकेरा ने बताया कि पहले प्रयास में यूपीएससी पास करने का सिर्फ एक ही रास्‍ता है और वो नियमित और समर्पित होकर मेहनत करना है। मेहनत भी ऐसी की कि पढ़ने से दोगुना लिखना। अगर आप यूपीएससी की तैयारी के दौरान दो घंटे पढ़ते हो तो उसी विषय पर चार घंटे लिखो। तब जाकर शानदार तैयारी हो पाती है। फिर पहले ही प्रयास में कामयाबी मिलनी भी तय है।

यह भी पढ़ें- IPS नवनीत सिकेरा का किस्‍सा: 'सामने खड़ी थी 'मौत', पहली बार गोली चलाने में कांप रहे थे हाथ', फिर यूं बची जान?

How become an IPS in first attempt

उत्‍तर प्रदेश पुलिस में एडीजी पद पर सेवाएं दे रहे नवनीत सिकेरा कहते हैं कि यूपीएससी का मतलब खूब पढ़ना नहीं बल्कि लिखना है। मेरी गारंटी है कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान अगर कोई अभ्‍यर्थी रोजाना A4 साइज के 100 पेज लिखता है तो उसे दुनिया की कोई ताकत पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने से नहीं रोक सकती। अगर किसी रोज 50 पेज ही लिख पाओ तो कोशिश करो अगले दिन 150 पेज लिखो।

Who is navniet sekera

नवनीत सिकेरा ने बताया कि उन्‍होंने भी यूपीएससी की तैयारी पढ़ने से दो गुना लिखने वाले रणनीति से तैयारी की थी। घर पर एक छोटे से कमरे में लिख-लिखकर तैयारी की। इतना लिखा कि पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने आईपीएस बनकर ट्रेनिंग करने पहुंचा तब तकज्‍यादा लिखने की वजह उंगलियों पर गड्ढे पड़े हुए थे। हथेली का हुलिया तक बदल गया था, जो बाद में जाकर ठीक हुआ।

नवनीत सिकेरा कहते हैं कि मैंने तो ऐसी परिस्थिति में यूपीएससी की तैयारी की कि आठ घंटे भी बिजली मुश्किल से मिल पाती थी। बिजली गुल होने पर पढ़ना-लिखना नहीं छोड़ता था। कई बार तो ऐसा तो पसीने से पूरा बदन ही नहीं बल्कि किताब-कॉपी तक भीग जाते थे। नतीजा यह रहा कि यूपीएससी पास करके होम कैडर यूपी में 1996 बैच का आईपीएस बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+