एडवांस किराया न देने पर महिला के साथ किया कुछ ऐसा कि आप हैरान रह जाएंगे
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मकान मालिक की हैवानियत सामने आई है। यहां एडवांस किराया न देने पर हैवान मकान मालिक ने महिला किराएदार पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। मकान मालिक की इस करतूत से महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में भर्ती महिला
55 साल की विमला देवी बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके में आशु सक्सेना के मकान में किराए पर रह रही है। जिसका किराया दो हजार रुपए महीने जाता है। विमला के पति अनिल का आरोप है कि उसका मकान मालिक किराया एडवांस मांग रहा था पर उसके पास रुपए ना होने के कारण कुछ दिन बाद एडवांस किराया लेने को कहा पर मकान मालिक नहीं माना। मकान मालिक और किराएदार में एडवांस किराए के विवाद के चलते, मकान मालिक ने गर्म पानी विमला के ऊपर डाल दिया। जिससे विमला की पीठ बुरी तरह से जल गई। गर्म पानी से जली विमला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को भेजा जेल
वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि किराएदार पर गर्म पानी डालने का मामला सामने आया है।इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications