सहारनपुर: जानिए मतदान करने वाले को कौन सा अस्पताल देगा मुफ्त उपचार?

दयावती अस्पताल के संचालक और शहर के प्रमुख वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी का मानना है कि इससे लोग लोकतंत्र के इस पर्व का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाले मतदान को शत-प्रतिशत बनाने के लिए शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी और उनकी पत्नी डॉ. नैना मिगलानी (स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने अनूठी पहल की है। डॉ. संजीव मिगलानी ने ऐलान किया कि जो व्यक्ति 15 फरवरी को मतदान कर 16 तारीख को उनके क्लीनिक पर आकर हाथ पर लगी स्याही दिखाएगा, उसे निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

सहारनपुर: जानिए मतदान करने वाले को कौन सा अस्पताल देगा मुफ्त उपचार?

लिंक रोड स्थित दयावती अस्पताल के संचालक और शहर के प्रमुख वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि हर व्यक्ति को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हम सबका कर्तव्य है कि लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक करें और शत-प्रतिशत मतदान कराएं।

सहारनपुर: जानिए मतदान करने वाले को कौन सा अस्पताल देगा मुफ्त उपचार?

इसीलिए उन्होनें यह ऐलान किया है। डॉ. संजीव मिगलानी की पत्नी डॉ. नैना का भी यही मानना है। चिकित्सक दंपति ने मतदान करने वाले लोगों का फ्री उपचार करने का जो निर्णय लिया है सहारनपुर के इतिहास में ऐसी अनूठी पहल पहली बार देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+