बहराइच में एक दिन बाद फिर बवाल, अस्पताल-शोरूम में लगाई आग, CM योगी ने दिए सख्ती से निपटने के आदेश

Bahraich Violence Update News: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुए बवाल में एक युवक की मौत हो गई। साथ ही कुछ और लोग भी घायल हुए। तनाव के दौरान पथराव और करीब 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग भी हुई। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, भीड़ ने अस्पताल और दुकानों में आग लगा दी।

दरअसल, हिंसक झड़प में रविवार को मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा (22) की शव यात्रा निकालने के दौरान हुआ। लोग महसी तहसील पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में आग लगा दी। गुस्साईं भीड़ ने अस्पताल और बाइक शोरूम को आग के हवाले कर दिया।

Bahraich Clash

रविवार की घटना के बाद सोमवार को एक बार फिर तनाव बढ़ गया। यह विरोध प्रदर्शन एक दिन पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान महासी इलाके में हुई झड़प के सिलसिले में किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। बहराइच डीएम मोनिका रानी ने कहा, "हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।"

बाजार में सन्नाटा पसरा

महसी के महराजगंज क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, महराजगंज कस्बे में स्कूल और दुकानें बंद हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Bahraich Violence

सीएम योगी ने दिए सख्ती से आदेश

इधर, बहराइच की घटना पर सीएम योगी पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने आदेश में कहा कि दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

पुलिस के अनुसार, महासी के महाराजगंज इलाके में हुई घटना के सिलसिले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा बाजारों में दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने के बाद आज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुस्लिम इलाके से गुजर रहा था जुलूस

पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अक्टूबर को हुई, जब जुलूस मुस्लिम इलाके से गुजर रहा था, तभी किसी मुद्दे पर दो समूहों के बीच बहस हो गई। बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, "महासी के महाराजगंज इलाके में एक जुलूस मुस्लिम इलाके से होते हुए मस्जिद से गुजर रहा था। कुछ मुद्दों पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।"

4 महीने पहले ही शादी हुई थी

बता दें कि बहराइच के महासी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के डीजे को लेकर विशेष समुदाय के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और पथराव होने लगा। इसी बीच गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+