आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धूल के गुबार उड़ाए दौड़ रही बस में सवार थे 55 यात्री, पुलिस जीप को रौंदा; 2 मरे
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने एक पुलिस जीप को रौंद डाला। इस हादसे में टोल के 2 सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, बस चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। बस में करीब 55 यात्री सवार थे।

बस का टायर बस्ट होने पर जिप्सी पर चढ़ी
संवादसूत्रों के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक बस धूल के गुबार उड़ाते हुए दौड़ी आ रही थी। वाजिदपुर का टोल के पास बस का टायर बस्ट हो गया और वह अनियंत्रित हो गई। चालक बस को संभाल नहीं पाया और वह पुलिस जिप्सी पर जा चढ़ी।

बिहार से दिल्ली जा रहे थे यात्री
यह रोडवेज की बाॅल्वो बस थी जो लखनऊ की तरफ से आ रही थी। इसमें बिहार के लोग सवार थे, जो मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद टोल पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी यात्री घबरा गए और काफी देर तक सहमे हुए टोल प्लाजा पर ही बैठे रहे।

रो रहे मृतकों के परिजन
मृतक गार्ड के पिता संजय पचैरी ने कहा कि बेटा टोल पर था। मुझे जानकारी नहीं थी, मैं गांव में था। किसी ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। यह कहकर वह रोने लगे। वहीं, एक अन्य मृतक के परिजन विजय पाल ने भी बताया कि उसके भी भाई की इस हादसे में मौत हो गई है।
पढ़ें: अब इस शहर में भी बिकने लगीं आॅक्सीजन की बोतलें, प्रदूषण इतना कि सांस लेना हो रहा मुश्किल












Click it and Unblock the Notifications