यूपी: मिर्जापुर में भी जानलेवा बनी गर्मी, अब तक 12 चुनाव कर्मियों की मौत, 16 हॉस्पिटल में
लोकसभा चुनाव अब अंतिम चरण में है। 1 जून को सातवें चरण के मतदान के बाद 3 जून को मतगणना होगी। इस बीच चुनावी ड्यूटी पर मिर्जापुर पहुंचे कई होमगार्ड्स की तबीयत खराब होने की खबर हैं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए 9 होमगार्टों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 का इलाज ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।
जिन होमगार्ड्स की मौत हुई उनको लेकर रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिनकी मौत हुए वे सभी पोलिंग पार्टी के लिए रवाना होने की बजाय पॉलिटेक्निक ग्राउंड पहुंच गए थे। यहां तबीयत खराब होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां अब तक 9 होमगार्ड की मौत हो चुकी है।

पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को पॉलिटेक्निक से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियां भी गर्मी के कारण परेशान रहीं। पसीने से तरबतर लोग कभी ईवीएम तो कभी रवाना होने वाले वाहनों की तलाश में लगे रहे। इस दौरान कई लोग गर्मी के चलते बीमार हुए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सुबह से बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था।
इन मतदान कर्मियों की मौत
गंभीर हालत में पहुंचे होमगार्ड बच्चा राम चौबे (50) निवासी गोंडा, सफाईकर्मी रवि प्रकाश (40) पुत्र ओम प्रकाश निवासी पीरवाजी चुनार, होमगार्ड सत्य प्रकाश (52) निवासी नरखोईया कंपनी बस्ती, होमगार्ड राम जियावन यादव (50) निवासी गोंडा, होमगार्ड त्रिभुवन (50) निवासी नैनी प्रयागराज, होमगार्ड रामकरन (55) निवासी सिकंदरपुर बजहा कहार कौशांबी, प्रयाग नरायण मिश्र (55) निवासी गोंडा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सफाई कर्मी शिवशंकर (42) व अभिलाष (32) को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। वे मृत अवस्था में आए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर चले गये। घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, एसआईसी डा. तरुण सिंह, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह मौके पर पहुंचे।
पीठासीन अधिकारी व बस परिचालक की भी मौत
शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते चुनाव ड्यूटी में लगे दो पीठासीन अधिकारी व बस परिचालक की हालत बिड़ गई। जिसमें मंडलीय अस्पताल ले जाते समय बस परिचालक की मौत हो गई। एक पीठासीन अधिकारी को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। दूसरे पीठासीन अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दो होमगार्ड की और मौत
मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी में तैनात पांच होमगार्ड के अलावा दो अन्य होमगार्ड की गर्मी के चलते अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के संडवा गांव निवासी कृष्णकांत अवस्थी (59) एक जज के यहां पर तैनात थे। वह रात को 10 बजे ड्यूटी करने के बाद घर गए। रात को खाना खाकर सोए और सुबह परिजनों ने उठाया तो वह नहीं उठे।












Click it and Unblock the Notifications