Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाई होली, देखिए VIDEO

बहराइच। अपने कड़क तेवर के चलते लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का अंदाज बुधवार को कुछ अलग सा नजर आया। वर्दी छोड़ सादे लिबाज में शहर के बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय पहुंची सीओ ने मानसिक व शारीरिक रूप से नि:शक्त बच्चों संग होली के पर्व की खुशियां बांटी।

फगुआ गीतों के साथ धमाल

फगुआ गीतों के साथ धमाल

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमकर होली खेली और उनके जीवन में रंग भरने की कोशिश की। श्रेष्ठा ठाकुर ने उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गुझिया, पिचकारी, गुलाल व रंग-बिरंगे उपहार दिए। बच्चों ने फिल्मी गीतों के अलावा फगुआ गीतों पर प्रस्तुति देकर जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मूक बधिर बच्चों की जिंदगी में होली के रंग

मूक बधिर बच्चों की जिंदगी में होली के रंग

शहर स्थित बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय में बुधवार को होली पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि रिसिया क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर रहीं। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ बलमीत कौर ने सीओ का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किए। इसके अलावा अन्य बच्चों ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसे खूब सराहा गया।

'यह बच्चे ईश्वर का रूप हैं'

'यह बच्चे ईश्वर का रूप हैं'

इस दौरान सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने कहा कि यह बच्चे ईश्वर का रूप हैं। इन्हें सामान्य बच्चों से कमतर नहीं आंकना चाहिए। बस जरूरत है मार्गदर्शन व सही दिशा में इन्हें प्रेरित करने की। इन बच्चों में भी असीम संभावनाएं व क्षमताएं हैं। इस मौके पर सीओ ने बच्चों को गुलाल लगाए और गुझिया खिलाई। बच्चे भी अपने बीच श्रेष्ठा ठाकुर को पाकर खुश हुए। सीओ ने बच्चों को रसायनिक रंगों से दूर रहकर होली पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया और इस पर्व के जरिये समाजिक एकता व सद्भाव की बात कही। सीओ ने बच्चों संग होली खेली और रंग-बिरंगे खिलौने दिए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को उन्होंने पुरस्कृत किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+