अयोध्या में मुस्लिम उम्मीदवार को जीत पर बधाई देने के लिए हिंदुओं का जमावड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद एक तरफ जहां हर तरफ भगवा झंडा फहराया तो दूसरी तरफ अयोध्या में मुस्लिम उम्मदवार ने भी इस निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है। अयोध्या में राम मंदिर विवाद के बीच जिस तरह से मुस्लिम उम्मीदवार को जीत मिली है, उसके बाद तमाम हिंदू परिवार बधाई देने के लिए पहुंचे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर मुस्लिम उम्मीदवार ने पार्षद का चुनाव जीता है, उससे महज 200 मीटर दूर भाजपा नेता की जीत का जश्न मनाया जा रहा था।

ayodhya

अयोध्या मामले में पक्षकार हाजी महबूब के भतीजे असद ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज की, उन्होंने तेरही बाजार में पार्षद का चुनाव जीता, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इन तमाम बधाई देने वालों को असद एक ही बात कहते हैं कि आपके सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं था, मुसलमान अकेले ऐसा नहीं कर सकते हैं। असद ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि अयोध्या में मेयर का चुनाव भाजपा ने जीता है।

गौरतलब है कि अयोध्या में पहली बार निकाय मेयर का चुनाव हुआ, जहां भाजपा के उम्मीदवार ने इस सीट पर कब्जा किया। प्रदेश की कुल 16 मेयर सीटों पर भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की जबकि दो सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों को जीत मिली। आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर 5 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई से पहले भाजपा के शीर्ष नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ऐलान कर दिया है कि अगले वर्ष राम मंदिर जरूर बनेगा।

इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, अगली दिवाली राम मंदिर में ही मनाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+