लव जिहाद: हिंदू युवा वाहिनी ने जोड़े को घर से खींच किया बवाल, VIDEO
मेरठ में हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले एक प्रेमी जोड़े को दबोच लिया और उनको थाने ले गए।
मेरठ। एंटी रोमियो स्क्वॉड को सरकार से मिले दिशानिर्देशों के बाद भी हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक घर में धावा बोलकर एक प्रेमी जोड़े को दबोच लिया और लव जिहाद का आरोप लगाकर उनको जबरन थाने ले गये।

थाने में दोनो को ले जाकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर दबाब डाला। दरअसल, बरामद हुआ ये प्रेमी जोड़ा अलग-अलग धर्मो से ताल्लुक रखता है। हिंदू युवा वाहिनी के नेता नागेंद्र प्रताप और कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी मुश्किल से थाने से रवाना हुए। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप है की पकड़ा गया युवक युवती का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। वहीं कार्यकर्ताओ का कहना है की मकान मालिक ने जिन लोगों को किराये पर मकान पर दिया है वह युगलों को किराये पर मकान देते है। ऐसे लोगो के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।

पुलिस ने धारा 294 के तहत लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। देखिए वीडियो -












Click it and Unblock the Notifications