हेमा मालिनी ने चप्पल पहनकर की पूजा अर्चना, विवादों में आया मामला

मथुरा। बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी अब एक नए विवादों में हैं। मामला चप्पल पहनकर पूजा में शरीक होने का है। मथुरा में हुए एक कार्यक्रम में हेमा पूजा स्थल में चप्पल पहनकर दिखती हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उनके पास इसको लेकर कोई जवाब नहीं था।

hema malini wearing sandals during puja in mathura

मथुरा में आज उस समय एक अजीब नजारा देखने को मिला जब हिंदुत्व की बात का डंका पीटने वाली पार्टी की सांसद हेमा मालिनी चप्पल पहनकर पूजा अर्चना करती दिखीं। हेमा के साथ इस आयोजन में शहर के मेयर और नगर आयुक्त भी मौजूद थे। मजे की बात है कि उन्होंने ने भी जूते पहन रखे थे।

hema malini wearing sandals during puja in mathura

ये सभी सांसद लोग केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना ह्रदय के अंतर्गत किए गए कार्यो के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सांसद हेमा मालिनी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित पोतरा कुंड पर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ह्रदय के अंतर्गत आने वाले श्रद्धालुओं को जनसुविधाए प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक शौचालय ओर स्वागत द्वार का शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची हुई थीं।

हेमा ने शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व पूजा अर्चना की पूजा अर्चना के दौरान नगर निगम मेयर डॉ मुकेश बंधु आर्य, नगर आयुक्त डॉ समीर वर्मा भी जूते पहनकर ही पूजा अर्चना करते नजर आए। इस दौरान डॉ समीर वर्मा जूते पहनकर ही पंडित के तिलक करते नजर आए। जब इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी से बात की गई तो वह मेयर ओर नगर आयुक्त की तरफ देखती नजर आई।

आमतौर पर देखने में आता है कि यदि किसी दूसरी पार्टी का नेता धार्मिक पूजा के दौरान इस तरह की बातों का ख्याल नहीं रखता है तो बीजेपी के नेता उसकी आलोचना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+