राहुल के जनेऊ पहनने पर हेमा ने ली चुटकी, कहा- अचानक ब्राह्मण हो गए क्या?
मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर बधाई दी। वहीं गुजरात मे चुनावी जंग में राहुल गांधी के जनेऊ पहनने के मामले पर चुटकी ली और ओर बोलीं कि राहुल अचानक ब्राह्मण हो गए क्या? अच्छी बात है। चुनाव जीतने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हुई बम्पर जीत के बाद सांसद हेमा मालिनी ने सभी को बधाई दी। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अब वार्ड से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के है इसलिए सभी को विकास करना होगा। यह हमारी जिम्मेदारी भी है।
मथुरा वृन्दावन नगर निगम के वार्ड 47 से जीते भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने सांसद हेमा मालिनी को मिठाई खिला कर उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद ने भी नवनिर्वाचित पार्षद और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और उनको जीत की शुभकामना दी।
हेमा मालिनी को रविवार को लखनऊ में प्रख्यात कलाकार नौशाद अली के नाम मिलने वाले अवार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनके लिए गौरव की बात है जो कि इतने महान कलाकार के नाम का अवार्ड उनको मिल रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications