मदर्स डे को हेमा ने किया सेलिब्रेट, कहा यशोदा मैया की तरह मथुरा की मदर बन गई हूं
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी रविवार को मथुरा दौरे पर पहुंचीं। यहां एक निजी होटल में लोगों से मुलाकात करने के बाद वह मदर्स डे के मौके पर बच्चों से भी मिली । बच्चों ने सांसद हेमा को गुलाब का फूल देकर मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और हेमा के साथ मदर्स डे मनाया।

सांसद हेमा ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। सांसद हेमा ने कहा कि कई लोग आए हैं और उनके साथ बच्चे भी आए हैं, उन्होंने मदर्स डे के मौके पर मुझे गिफ्ट भी दिए। बच्चों ने हाथ से पेंट किए हुए गिफ्ट दिए, मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे बहुत खुशी हुई कि उन बच्चियों ने अपने हाथ से जो गिफ्ट मेरे लिए बनाया है। सभी बच्चों को और उनकी माताओं को मदर्स डे की बहुत सारी शुभकामनाएं।

हेमा ने एक किताब का विमोचन किया है, जिसका नाम है मां की महिमा। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मदर्स डे के मौके पर मैं यहां मथुरा में हूं तो मुझे लगता है कि मैं सबकी मां बन गई हूं। मथुरा की मदर बन गई हूं। मथुरा की माता यशोदा मैया होती है। उम्मीद है कि आप लोग मेरे साथ इसी तरह रहकर काम करेंगे और मुझे खुशी होती है मैं जब मथुरा में आती हूं।












Click it and Unblock the Notifications