हेमा बोलीं, पहली बार अटल जी से मिली तो उन्होंने शर्म से सिर झुका लिया!
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन अलग-अलग अंदाज में देखने को मिला। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी अटल जी का जन्मदिन मुस्लिम महिलाओं के साथ मनाया। हेमा ने मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर उनकी फोटो के सामने केक काटा।

सांसद हेमा मालिनी ने इस दौरान अटल जी के बारे में कहा कि वो भाजपा में उन्हीं की वजह से आईं। इसके साथ ही अटल जी ने उनकी सीता और गीता फ़िल्म को 25 बार देखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब वह पहली बार अटल जी से मिलीं तो वह शर्म के मारे सिर झुकाये बैठे थे। मैंने जब पूछा कि वो प्रधानमंत्री हैं, सिर झुकाकर क्यों बैठे हैं। तब एक महिला ने कहा कि अटल जी ने सीता और गीता फ़िल्म 25 बार देखी और वो आपके फैंन हैं इसलिए शर्म कर सिर झुका कर बैठे हैं।

हेमा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर उनकी प्रॉब्लम पर बात कर रही हूँ। आज अटल बिहारी जी का जन्मदिन है, इस शुभ अवसर पर वो हमेशा चाहते हैं कि सब मिलजुल कर रहें।












Click it and Unblock the Notifications