मथुरा में 'बसंती' ने कहा 'चल धन्नों' और ग‍िर गई स्टेज

hema malini
मथुरा। ‌बांके बिहारी की नगरी मथुरा-वृंदावन में इन दिनों सियासी स्तुत‍ियां गूंज रही हैं। एक तरफ भाजपा की ओर से शोले की 'बसंती हैं और दूसरी तरफ चौधरी अजीत सिंह के चिराग जयंत चौधरी हैं।

जब से हेमामालिनी ने इलाके में चुनाव प्रचार शुरू किया है, आए दिन कोई न कोई खास खबर वहां से आ रही है। इस बीच मथुरा में उनके भाषण के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी। मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार और बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी दो घंटे देर से पहुंचीं, लेकिन उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि जिस मंच पर खड़े होकर वाले वोटरों से सहयोग मांग रही थी, वो एक हिस्सा ढह गया।

जैसे ही हेमा ने 'बसंती' बन 'चल धन्नों' कहा, अचानक मंच का एक ह‍िस्सा भरभराकर गिर पड़ा। सैकड़ों लोग बसंती को देखने पहुंचे थे और पिछले तीन घंटे से इंतजार कर रही भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। हेमामालिनी मथुरा के करीब रिफाइनरी में पहुंचीं थीं,जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक छोटी जनसभा का आयोजन किया था। इस मंज़र को देखकर कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर फूल गए। गनीमत रही कि हेमा सुरक्ष‍ित रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+