Hathras Stampede: भगदड़ के बीच से कैसे बच निकला हाथरस वाला भोले बाबा? CCTV फुटेज से खुलेगी पोल

Hathras Stampede CCTV footage: हाथरस में भगदड़ में मौतें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने, हार्ट अटैक जैसे मौत के कारणों की पुष्टि हुई है। इस बीच सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिस भोले बाबा को सुनने उनके भक्त इतनी बड़ी संख्या में आए थे, उनके सुरक्षित निकलने के व्यवस्था किए बिना कैसे वो अपनी सुरक्षा करते हुए भीड़ से निकल गया। घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज आया, जिसको लेकर रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया गया है।

हाथरस में भगदड़ को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों की बयानों पर आधार पर कई रिपोर्ट्स में अलग- अलग तरीके के दावे किए गए। ऐसे में में बड़ा सवाल उस बाबा भी खड़ा हो रहा, जिसे उसके अनुयायी भगवान मानते हैं। आखिर यूपी के जिले के सिकंदरा राऊ क्षेत्र के रति भानपुर गांव में अपने भक्तों को भीड़ के बीच मरता छोड़कर कर चला गया।

Hathras Stampede footage

अब घटना स्थल के एक सीसीटीवी फुटेज को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बड़ा दावा किया है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाबा नारायण हरि उर्फ ​​साकार विश्व हरि 'भोले बाबा' का काफिला गांव से निकल रहा है। पीटीआई द्वारा साझा किए गए फुटेज में कई स्वयंसेवकों को दिखाया गया है, जिन्हें 'सेवक' भी कहा जाता है, जो भोले बाबा के काफिले को पार करते समय सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होते हैं।

बाबा को नजदीक से देखने की उनके भक्तों की इतनी इच्छा थी कि वे अपने अपनी जान की भी परवह नहीं की। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, "भीड़ राजमार्ग की ओर दौड़ी और उनमें से कई लोग ऊपर नहीं चढ़ सके और फिसल गए... जैसे ही भक्त गिरे, राजमार्ग की ओर भाग रहे अन्य लोगों ने परवाह नहीं की और बाबा की कार का पीछा करते समय उन्हें अपने पैरों के नीचे कुचल दिया। इससे भगदड़ मच गई और जो लोग गिरे वे उठ नहीं सके और दबकर उनकी मौत हो गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+