आमने- सामने से टकरा गए दो ट्रक, कुछ देर बाद अंदर से गिरी जली लाश

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार दोपहर दो ट्रक आपस में आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं इस भीषण हादसे के बाद ट्रकों में आग लग गई जिसमें एक एक युवक की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को फायर ब्रिगेड कीा मदद से बड़ी मुश्किल से आग बुझाई और इसमें झुलसे युवक को अस्पताल भेजा दिया है जहां उसका इलाज जारी है।

hardoi truck road accident one burnt alive

मामला हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा गांव का है जहां पर गुरुवार दोपहर दो ट्रक आपस में टक्कर आग लग गई। आग लगने से नेशनल हाइवे-24 (शाहजहांपुर-सीतापुर) पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थनीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों में फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया जबकि एक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से दो डंफरों की आग बड़ी मुश्किल से बुझाई और आग से झुलसे युवक को जिला अस्पताल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+