VIDEO: गन्ने के खेत में ले जाकर टाटा मोटर्स के मैनेजर और दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ किया गैंगरेप

हरदोई। सूबे की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ ज्यादती के अक्सर ऐसे घृणित मामले सामने आ ही जाते हैं जो सरकार के दावों की पोल खोल कर रख देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देखने को मिला, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप दो लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि गैंगरेप का आरोप टाटा मोटर्स के मैनेजर और उसके एक साथी पर लगा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित युवती टाटा मोटर्स में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थी।

Hardoi tata Motor manager gangrape receptionist

हरदोई के टाटा मोटर्स का मैनेजर विवेक त्रिपाठी उर्फ कल्लू निवासी मानपुर आम खेरवा अपने एक साथी के साथ रिसेप्शनिस्ट को लेकर कार सेल करने के बहाने लेकर गए थे। मैनेजर अपने ननिहाल ग्राम चंद्रम पुर थाना पचदेवरा टाटा कंपनी की डेमो कार से रिसेप्शनिस्ट को वहां ले गया था। जहां पर मैनेजर व उसके अन्य साथी ने पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पीड़िता को बचाया। इसी बीच मैनेजर व उसका साथी कार सहित वहां से भाग निकले। पीड़िता को पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद उसने सारा वाक़्या बताया। पुलिस ने आरोपी मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वह घर से निकली और रास्ते में मैनेजर विवेक ने अपनी डेमो कार में बिठाया और यह कह कर ले गया कि कार सेल करने के संबंध में किसी कस्टमर से मुलाकात करनी है इस बहाने से वह पीड़िता को शाहबाद ले गया जहां पर पहले से और उसका एक साथी मौजूद था जो कार में सवार होकर आगे पचदेवरा थाना क्षेत्र में ले जाकर गन्ने के खेत में दोनों ने दुष्कर्म किया जिस पर वह चिल्लाई और चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विपिन कुमार मिश्रा (एसपी) ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर टाटा मोटर्स में काम करने वाले मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पुलिस अपनी हिरासत में ले लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+