इमरजेंसी में पहुंचे घायल का डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया इलाज
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में योगी सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई एक घायल युवक का इलाज मोबाइल की लाइट जलाकर किया गया। योगी सरकार वैसे तो स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े वादें करती है लेकिन यूपी में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतरी हुई ही नजर आती हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना में घायल एक युवक का मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में उपचार हुआ। जानकारी पर डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीएमओ जावेद ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

बिजली ना होने के कारण मोबाइल टॉर्च की रोशनी में उपचार की तस्वीर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे की कलई खोलने के लिए काफी है। यूपी के अस्पतालों में मरीजों का उपचार कैसे होता है ये तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। फिलहाल इन तस्वीरों के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग का बचाव करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। हरदोई के बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना में घायल एक मरीज का उपचार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। एक बेड पर घायल लेटा हुआ था तो एक व्यक्ति मोबाइल टार्च दिखा रहा था जबकि अस्पताल का स्टाफ घायल व्यक्ति को इंजेक्शन लगा रहा था।
दरअसल सोमवार देर रात मल्लावां कोतवाली इलाके में राघवपुर के पास दो बाइक आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे में घायल वासुदेव नाम के व्यक्ति को उपचार के लिए बिलग्राम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्वर्टर है लेकिन उस दौरान बिजली गुल थी तो अस्पताल में रोशनी की कोई व्यवस्था थी, जिसके चलते मोबाइल की टॉर्च जलाकर घायल का उपचार करना पड़ा। फिलहाल इन तस्वीरों के सामने आने पर सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीएमओ ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications