बाइक की चोरी में हुई थी जेल, लौटा तो भगवान से नाराज होकर तोड़ डाली मंदिर की मूर्तियां

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक युवक भगवान से इस कदर नाराज हो गया कि मंदिर पहुंचकर वहां स्थित मूर्तियों को तोड़ दिया। हालांकि मूर्ति तोड़ने के बाद मामले को कुछ दलों ने साम्प्रदायिक रंग देने का काम किया लेकिन जब मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उसने बताया कि एक बाइक चोरी के मामले में वो अभियुक्त था और हाल ही में वह दोषी करार दिया गया था। युवक को भगवान पर पूरा भरोसा था कि भगवान उसे जेल नही जाने देंगे लेकिन जब वह जेल चला गया तो उसकी आस्था नफरत में बदल गई और हथौड़ा लेकर मंदिर पहुंच गया और मूर्ति तोड़ दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

hardoi criminal broke the statues placed in the temple

मामला हरदोई के कासिमपुर थाने का है जहां पुलिस ने एक अलग किस्म के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम मुन्ना प्रजापति है जिसने कासिमपुर थाना क्षेत्र के दिवारी गांव में मौजूद एक मंदिर से कुछ दिन पहले महासोन बाबा और गणेश भगवान की मूर्तियां को तोड़ दिया गया था और उसके बाद उनको गायब कर दिया गया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगी थी तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुन्ना प्रजापति पुत्र बिंद्रा प्रसाद निवासी भटौली थाना कासिमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ग्राम पंचायत दिवारी के महासोन बाबा, गणेशजी की मूर्ति तथा ग्राम छत्ता खेड़ा से भगत बाबा की मूर्ति व भटौली से शिवजी के मंदिर से हनुमानजी की मूर्तियों को घर के सामने स्थित कुएं से बरामद कर लिया।

एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवक शातिर दिमाग का अपराधी है। कई मामले इसके विरुद्ध दर्ज हैं। यह बाइक चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह भगवान का बड़ा भक्त था और उसको भरोसा था कि भगवान उसे बाइक चोरी के मामले में जेल नही जाने देंगे लेकिन जब जेल गया तो उसके बाद से इसके ऊपर नफरत का भूत सवार हो गया। उसने भगवान से नाराज होते हुए उनकी मूर्तियां तोड़कर कुएं में डाल दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+