VIDEO: लड़की के घरवालों को राजी कर पांच साल तक करता रहा यौन शोषण

इसके बाद लड़की ने उसके घर में बात करने के लिए कहा तो आरोपी इससे भी नहीं चूका और लड़की के घर वालों को भी राजी कर लिया। घरवालों के राजी होते ही लड़की भी मान गई।

हरदोई। हरदोई जिले में एक और पीड़ित प्रेमिका की भावनाओं का मजाक उठा है। एक घटना में प्रेमिका की ख्वाइशें तार तार हो गई। जब पांच साल तक प्रेमी ने ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर छोड़ गया। शादी की बात कहकर वो युवती संग शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर फरार हो गया। मामला हरदोई के कछौना क्षेत्र का है जहां रायपुर गांव में एक पीड़ित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। जब उससे पूछा गया तो वो फूट-फूटकर रोने लगी और बताया कि आज से पांच साल पहले इस गांव के ही एक युवक विनोद से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और आपस में शारीरिक संबंध बनने लगे। लेकिन पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसने प्यार का झूठा झांसा देकर केवर उसका फायदा उठाया और योन शोषण करता रहा।

Harass Girl from Five years after family permission

लड़की ने बताया की विनोद ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उससे शादी की बात कर उसे राजी कर लिया। इसके बाद लड़की ने उसके घर में बात करने के लिए कहा तो आरोपी इससे भी नहीं चूका और लड़की के घर वालों को भी राजी कर लिया। कुछ समय बीतने के बाद विनोद ने जिस मकसद से सुनीता को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाया था, उसके लिए वो लड़की को उकसाने लगा।

जब लड़की ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से इनकार जताया तो विनोद ने उसे ये कहकर बहलाया की अब तो हमारे घरवाले राजी ही हैं और जल्द ही हम शादी कर लेंगे तो तुम्हें क्यों एतराज हो रहा है। इसके बाद वो लगातार लड़की का योन शोषम करता रहा। यहां तक की आरोपी लड़की से जबरदस्दी भी करता रहा। इसके बाद जब शादी करने की बात आई तो पांच सालों के बाद आरोपी फरार हो लिया और पीड़िता के भविष्य को अधर में डालकर उसके जीवन को बर्बाद कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+