VIDEO: खेत में निकला 12 फुट का अजगर, देखकर सकपका गए ग्रामीण

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नहर किनारे एक खेत में करीब 12 फुट से भी ज्यादा लंबा अजगर निकलने से लोगों के होश उड़ गए। खेत में बैठे अजगर को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को भी दी लेकिन घंटो तक कोई भी वन विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और घंटो तक अजगर इसी तरह खेत में पसरा रहा।

hapur Python found in field in Uttar pradesh

मामला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के बछरौता रोड का है जहां खेतों के पास गुजर रखे ग्रामीणों ने जब अजगर को देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। अजगर लगभग 12 फुट से ज्यादा लंबा था। धीरे-धीरे इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी लेकिन काफी देर तक वन विभाग के अधिकारियों के ना आने पर लोग अजगर को उसी के हाल पर छोड़ कर निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+