गोकशी मामले में पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड था यूपी पुलिस का होमगार्ड
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में अभी पिलखुआ कोतवाली इलाके के बझेड़ा खुर्द में कथित गौकशी के मामले में हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के भीकमपुर गांव में ही गौकशी का एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। हापुड़ पुलिस ने गौकशी करते हुए एक होमगार्ड समेत पांच आरोपियों को औजारों और कई मृत और ज़िंदा गायों के साथ गिरफ्तार किया है, हालांकि 10 आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि पैसे की भूख के चलते आरोपी होमगार्ड अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी किया करता था, जिसको आज पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा लिया गौकशी करने वाले इस गैंग का मास्टरमाइंड होमगार्ड ही है, जो अपनी रसूख के दम पर हाईवे से गौकशी के बाद मांस ले जाते वाहनों को पार कराता था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव भीकमपुर में गाय काट कर रहे एक होमगार्ड समेत पांच आरोपियों जाहिर (होमगार्ड), रिजवान, अनवार, सरताज, नौशाद को गिरफ्तार किया, पुलिस ने मौके से चार मृत और कई ज़िंदा गाय समेत भारी मात्रा में औजार भी बरामद किए हैं
बताया जा रहा है की आरोपी होमगार्ड जाहिर अपने साथियो के साथ मिलकर गौकशी किया करता था और सप्लाई किया करता था। जब इस मामले की सुचना बाबूगढ़ पुलिस को मिली, तो इंस्पेक्टर और हापुड़ तहसीलदार ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मिलकर गौकशी वाले गोदाम पर छापेमारी की फिलहाल पुलिस ने इन 5 आरोपियों में सख्त कार्रवाई की है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी बात कह रही है ।












Click it and Unblock the Notifications