Hanuman Jayanti 2018: 6 साल, 3159 पेज, 1 करोड़ 4 लाख शब्दों में लिखी रामचरित मानस
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसे श्रीराम भक्त बाबा बाल कृष्ण प्रकाश में आये है। जिन्होंने 6 साल में 3159 पेजों में अपने हाथों से 1 करोड़ 4 लाख शब्दों में श्री रामचरित मानस अर्थात् रामायण लिख डाली। हस्तलिखित रामायण अदभूत अकल्पनीय व अविश्वसनीय है। क्यों कि पूरी हस्तलिखित रामायण श्रीराम शब्द के साथ लिखि गयी है। ऐसी रामायण लिखने की न कोई कल्पना कर सकता है और न ही अभी तक लिख पाया है।

दिल्ली से महज 70 किलोमीटर दूर बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव हरतौली में रहने वाले बाबा बाल कृष्ण किर्ती की श्रीराम भक्ति वास्तव में अदभूत व अकल्पनीय है। बाबा बाल कृष्ण ने 6 साल में लिखि इस रामायण में हर शब्द में श्रीराम नाम से लिखा है। बाल कृष्ण की राम शब्दार्थ युक्त् रामायण अब पूरी हो गयी है और जो भी इस रामायण के बारे में सुनता है वो रामायण के इस हस्तलिखित ग्रंथ के दर्शन को बाबा की कुटिया में जरूर पहुंचता है। बाबा बाल कृष्ण की मानें तो एक मन्दिर में एक भक्त को श्रीराम शब्द लिखते देख उन्होंने पूरी रामायण राम शब्द से लिखने का संकल्प लिया।

बाबा बालकृष्ण पिछले 6 साल से लगातार रोजाना 8 घंटे श्रीराम शब्द के साथ रामायण लिखते थे। श्रीहनुमान जयंती पर श्रीराम भक्त की एक करोड़ चार लाख शब्दों में लिखी गयी इस हस्तलिखित रामायण को हर कोई नमन कर रहा है। बता दें कि विश्व रिकार्ड प्राप्त कर चुके निकुंज तौमर अब बाबा बाल कृष्ण की हस्त लिखित राम नाम के शब्दायुक्त रामायण को विश्व रिकार्ड में दर्ज कराने की तैयारी में जुटे है। निकुंज ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड में अभी तक श्रीरामचरित्र मानस का हस्तलिखित इतना बड़ा रिकॉर्ड का कहीं भी उल्लेख नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications