हापुड़ में दिव्यांग युवती ने दरोगा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिव्यांग युवती ने एक दरोगा समेत दो लोगों पर छेड़छाड़ व बदतमीजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरोगा और दोनों युवकों की छेड़छाड़ व तंज कसने की हद ज्यादा बढ़ गई तो दिव्यांग युवती ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई जा सकी। कई दिनों तक पुलिस के चक्कर काटने के बाद आज फिर दिव्यांग युवती ने कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है।

handicapped woman alleges molestation to inspection in hapur

मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है यहां एक अनाथ युवती किराये के मकान में रहती है और तीन हजार रुपये की किसी कम्पनी में जॉब करती है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसी किराये के मकान में एक दरोगा विनोद भी रहता है। जो कि सिम्भावली थाने में तैनात है। युवती का आरोप है की उस दरोगा के किसी महिला से अवैध संबंध हैं और वो भी मकान में आया-जाया करती है। जिस बात को लेकर दिव्यांग युवती उसका विरोध करती है।

कुछ दिन पहले दरोगा ने दो युवको से साथ मिलकर दिव्यांग युवती से पहले तो बदतमीजी की और फिर आरोप है की दरोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले को लेकर पीड़िता थाने भी पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी। जब थाने में पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता न्याय के लिए तीन दिन पूर्व एसपी से न्याय की गुहार लगाने आई।

मामला सामने आने के बाद एसपी ने थाने में जाँच के आदेश कर दिए लेकिन फिर भी पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। जब अधिकारियों के पास जाने से बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने दरोगा से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज पीड़िता की हालत में सुधार आया तो आज फिर पीड़िता ने एसपी के पास आकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में आज फिर पीड़िता को जाँच का भरोसा दिया गया। फ़िलहाल एसपी ने गढ़ इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं और अब देखने ये होगा की इस मामले में कब तक जाँच पूरी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+