Hamirpur News: पेड़ से अचानक होने लगी नोटों की बारिश… बाजार में लगी भीड़, पीछे की कहानी चौंकाने वाली
Hamirpur News: हमीरपुर के मौदहा कस्बे में शनिवार को लोगों ने ऐसा दृश्य देखा जिसे हर कोई लंबे समय तक याद रखेगा। अचानक सड़क पर नोट बरसने लगे। नोटों की बारिश देख कर ग्रामीण लूटने के लिए दौड़ पड़े। दरअसल, यह सब शरारती बंदरों की वजह से हुआ।
यहां पर पूजा सामग्री बेचने वाले बाल गोपाल नामक एक दुकानदार का रुपए से भरा थैला बंदरों के हाथ लग गया। झुंड में आए बंदर थैला लेकर पास के पेड़ पर चढ़ गए। इसके बाद ऊपर से उन्होंने नोट नीचे गिराने शुरू कर दिए। पेड़ से रुपए गिरता देख लोग हैरान रह गए।

उसके बाद वहां से गुजर रहे लोग रुपए बटोरने में जुट गए। कोई पांच सौ रुपये का नोट समेटा तो किसी के हाथ सौ-दो सौ के नोट लगे। पेड़ से रुपए की बारिश होते देख बूढ़े बच्चे और महिलाएं सभी लोग रुपए बटोरने लगे। इस दौरान दुकानदार मदद के लिए चिल्लाता रहा।
बंदरों द्वारा नोट गिराया जाता रहा और लोग नीचे बटोरते रहे इस दौरान करीब 1 घंटे तक वहां अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों की भीड़ हो जाने के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल में वीडियो भी बनते नजर आए।
जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस
सड़क पर भीड़ होने के चलते जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया और सड़क से हटाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ लोगों से रुपए वापस लेकर दुकानदार को लौटा दिए गए।
वहीं कुछ राहगीर रुपए लूटने के बाद वहां से निकल गए। दुकानदार का कहना है कि उसके बैग में 100800 थे। 4000 से अधिक रुपए भीड़ में शामिल लोग लूट लिए। इस दौरान रुपए लूट लिए जाने के चलते दुकानदार रोने लगा।
दुकानदार ने कहा कि रोज़ की आमदनी से ही घर का खर्च चलता है। उसने कहा कि काफी मेहनत करके वह कमाई करता है और पल भर में बंदरों ने रुपए से भर उसके बैग को छीन कर पेड़ पर चढ़ गए और फिर और रुपए उड़ाने लगे।
बंदर आए दिन मचाते हैं उत्पात
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार और आसपास के इलाकों में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। यह पहला मामला नहीं है जब बंदरों द्वारा इस तरीके से किसी का बैग लूट कर पेड़ से रूपों की बारिश की गई है। इसके पहले भी बंदर काफी सामानों का नुकसान कर चुके हैं।
दुकानदारों ने यह भी बताया कि इस बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन बंदरों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बंदरों के चलते किसी दिन इलाके में बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल रुपए लूटने समय का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications