ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों से वसूली कर रहे जीआरपी पुलिस का वीडियो वायरल
इलाहाबाद। चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही यात्रियों को ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर पैसे ले रहा है और पैसे ना देने वालों को धमकी भी दे रहा है। सिपाही के पैसे लेते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी यात्री ने चोरी से बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थोड़ी देर में ही वीडियो मीडिया तक पहुंचा तो वीडियो सुर्खियां बटोरने लगा। जिसके बाद जीआरपी एक्शन में आई और सिपाही माहिर अली खान को सस्पेंड कर दिया गया।

दिलाता ट्रेन में सीट
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्री राजेन्द्र नगर जनता एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे जीआरपी के सिपाही माहिर अली खान ने ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने शुरू कर दिए। सिपाही बारी-बारी से यात्रियों से पैसे लेता रहा और यह पूरा घटनाक्रम एक यात्री अपने कैमरे में कैद करता रहा। पैसे लेकर सिपाही दूसरी ओर हटा तो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया। वीडियो मीडिया की सुर्खियों में आया तो जीआरपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications