ट्रेन हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, रेलवे ने सुरक्षा का निकाला नया फार्मूला

राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे में रेलवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बनेगा डॉग पेडिग्री सेंटर

लखनऊ। मेरठ और लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के डिब्बे पलटने के बाद जीआरपी ने रामपुर में अज्ञात रेलवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जीआरपी ने अधिकारियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान अनदेखी के चलते यह एफआईआर दर्ज कराई है।

सुरक्षा की तैयारी में जुटा रेलवे

सुरक्षा की तैयारी में जुटा रेलवे

आपको बता दें कि शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) के 8 डिब्बे रामपुर के कोसीपुल के पास पटरी से उतर गए थे, हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सिर्फ 2 लोग जख्मी हुए। इस दुर्घटना के तुरंत बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी जांच के आदेश दे दिया। यही नहीं रेल ट्रैक पर हो रहे हादसों को देखते हुए रेलवे ने इसकी सुरक्षा के लिए इंतजाम और पुख्ता करने की तैयारी करने जा रही है।

ब्रीडिंग और ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे

ब्रीडिंग और ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे

रेलवे अब रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए एक ब्रीडिंग और ट्रेनिंग सेंटर खोलने का फैसला लिया है, जिसमें पेडिग्री कुत्ते अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, यह कुत्ते रेलवे ट्रैक और ट्रेन में ड्र्ग्स और विस्फोटक की पहचान करेंगे। गौरतलब है कि यूपी में पिछले छह महीनों के भीतर यह पांचवा रेल हादसा है, ऐसे में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बाद अब रेलवे इससे निपटने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

राज्यरानी रेल हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए और हर घायल व्यक्ति को 25 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि मैं खुद हालात पर नजर रख रहा हूं, मैंने लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने में 5 हादसे

छह महीने में 5 हादसे

पिछले छह महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 8 मार्च को रक्सौल से दिल्ली जा रही है सत्याग्रह एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। 20 फरवरी को कालिंदी एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई थी इसमें कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ था। 29 दिसंबर को सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतरे थे, जिसमें 50 लोग घायल हो गए थे। वहीं कानपुर देहात के पास इंदौर पटना एक्सप्रेस 20 नवंबर को पटरी से उतर गई थी जिसमें 145 लोगों की मौत हो गई थी और 175 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+