दहेज की खातिर दूल्हा बना लुटेरा, होटल में दुल्हन लूट ससुराल वाले फरार
विदाई कराकर बहू को ससुराल पक्ष के लोग होटल क्रोम ले गए। कारोबारी के मुताबिक होटल क्रोम से सुबह दस बजे ससुरालियों ने फोन कर पचास लाख रुपए दहेज की डिमांड रखी। दहेज ना देने पर बहू को जान से मारने की धमकी दी गई।
मेरठ। एक बार फिर दहेज ने इंसानियत को शर्मसार किया है। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी की बेटी से सात फेरे लेने के बाद दूल्हे ने पचास लाख रुपए की डिमांड रखी। डिमांड पूरी नहीं करने पर दूल्हे ने होटल में ही बहू के साथ ससुरालियों से मारपीट कर दी, जिससे कारोबारी की बेटी की आंख और सिर पर चोट भी लगी है। मारपीट के बाद कारोबारी की बेटी और ससुराल वालों से सारा जेवर और सामान लेकर मौके दूल्हा पक्ष फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। दरअसल, पंजाब समेत कई राज्यों में शराब की बोतलों की पैकिंग कराने के बड़े कारोबारी छीपी टैंक में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनकी बेटी नोएडा के एक पेपर मिल में सीनियर ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कारोबारी ने 'रिश्तों के संसार' नाम की एक पत्रिका और वेबसाइट पर बेटी के विवाह के लिए विज्ञापन दिया था। अडानी पॉवर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत प्रतीत का रिश्ता इसके बाद तय हुआ। प्रतीत वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोठा में रह रहा है। 28 मई को रोकना की रस्म करने के बाद 11 नवंबर को आपसी सहमति के बाद शादी की भी तिथि तय हो गई। जिसमें कारोबारी ने पंद्रह लाख रुपए शादी में खर्च करने की बात तय की थी।

आरोप है कि रोकना की रस्म के बाद से ही दहेज की मांग मां रचना, बहन ऋचा, ऋचा के पति द्वारा दिनों दिन बढ़ती गई। पंद्रह लाख की जगह बीस लाख रुपए शादी का खर्च करने की बात तय हुई। शादी समारोह के लिए प्लेनेट एस रिसोर्ट बुक किया गया। 11 नवंबर को शादी समारोह संपन्न कराने के बाद सुबह फेरे हुए। जिसके बाद कारोबारी अपने परिवार के साथ घर आ गए। विदाई कराकर बहू को ससुराल पक्ष के लोग होटल क्रोम ले गए। कारोबारी के मुताबिक होटल क्रोम से सुबह दस बजे ससुरालियों ने फोन कर पचास लाख रुपए दहेज की डिमांड रखी। दहेज ना देने पर बहू को जान से मारने की धमकी दी गई। दहेज ना देने पर बहू के साथ मारपीट करके होटल के कमरें में ही उसे छोड़कर ससुरालिएं भाग निकले।
परिजन बहू को लेकर होप हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर बेटी का उपचार कराया जा रहा है। कारोबारी ने बताया कि जब वो क्रोम होटल पहुंचे तो तब तक ससुराल पक्ष के लोग सारा सामान समेटकर भाग गए थे। कई बार फोन कर बातचीत करने का प्रयास भी किया लेकिन फोन नहीं उठा। पीड़ित कारोबारी ने अब अपनी बेटी को प्यारे लाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। सिविल लाइन थाने में रचना दर्शन, प्रतीत दर्शन, ऋचा, दिनराज के खिलाफ तहरीर देकर शादी में धोखा देकर धन हड़पने का मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications