सुहागरात में पत्नी को देख उड़ गए होश, भाभी को जाकर बताया हुआ क्या?
सुहागरात में दूल्हे ने दुल्हन को देखा तो उसके चेहरे का रंग उड़ गया। हैरान-परेशान दूल्हा भाभी के पास पहुंचा। इसका बाद मामला थाने पहुंच गया।
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दूल्हे ने जब सुहागरात में अपनी दुल्हन को देखा तो उसके होश उड़ गए। अगले दिन उसने जाकर भाभी को असलियत बताई तो हंगामा मच गया। दुल्हन के ससुरालवालों को बुलाया गया, मामला थाने तक पहुंच गया।

कानपुर देहात इलाके में यह घटना हुई है। यहां के युवक की शादी 13 मई को हुई थी। सुहागरात में युवक ने देखा कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसको झटका लगा। यह बात युवक ने जाकर अपनी भाभी से कही। इसके बाद ससुरालियों को बुलाया गया तो मामले को सुलझाने की कोशिशें शुरू हुईं।
युवक के ससुर ने वादा किया कि उसकी दूसरी शादी दुल्हन की छोटी बहन से एक महीने के अंदर करा दी जाएगी। एक महीने का समय निकल गया लेकिन शादी नहीं हुई तो फिर हंगामा मचा। युवक ने जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications